कलकत्ता विश्वविद्यालय में तृणमूल छात्रसंघ ने कुलपति का नौ घंटे से अधिक समय तक किया घेराव

चक्रवर्ती ने कहा कि दत्ता का कार्यकाल छह महीने का था और वह गलत तरीके से पद पर बनी हुई हैं तथा प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं.

पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद ने कलकत्ता विश्वविद्यालय (Calcutta University) की अंतरिम कुलपति शांता दत्ता का नौ घंटे से अधिक समय तक घेराव किया और दावा किया कि उन्होंने निर्णय लेने वाली विश्वविद्यालय की शीर्ष संस्था ‘सिंडिकेट’ की बैठक की अध्यक्षता की, जबकि उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है. टीएमसीपी प्रवक्ता अभिरूप चक्रवर्ती ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न तीन बजे से आधी रात तक घेराव किया गया.

आधी रात को घेराव हुआ समाप्त

उन्होंने कहा, चूंकि हमारी सेमेस्टर परीक्षाएं एक दिन बाद शुरू होनी हैं और दत्ता की उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए हमने घेराव अनिश्चित काल तक जारी नहीं रखा. हालांकि, छात्र दत्ता की अध्यक्षता में कभी भी ‘सिंडिकेट’ की बैठक आयोजित नहीं होने देंगे. हम इसे अवैध करार देते हैं. चक्रवर्ती ने कहा कि दत्ता का कार्यकाल छह महीने का था और वह गलत तरीके से पद पर बनी हुई हैं तथा प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं.

Mamata Banerjee : जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी हटाने की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र

उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि,अब तक नहीं किया गया परामर्श

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कलकत्ता विश्वविद्यालय तथा राज्य सरकार के 30 अन्य विश्वविद्यालयों के लिए स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति के लिए एक खोज समिति (सर्च कमेटी)के गठन का निर्देश दिया है.विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने ‘सिंडिकेट’ बैठक के बारे में टीएमसीपी द्वारा किए गए दावों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.दत्ता की नियुक्ति राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने की थी, जबकि तृणमूल सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने कहा था कि इस बारे में उससे परामर्श नहीं किया गया था. हालांकि देर रात घेराव समाप्त हो गया.

Sandeshkhali Case : सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार को लगा झटका, संदेशखाली मामले की जांच जारी रखेगा सीबीआई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >