West Bengal Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग में पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. उत्तर बंगाल समेत बंगाल के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों शाम 5 बजे तक 89.93 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
दक्षिण दिनाजपुर में सबसे अधिक 93.12 फीसदी वोटिंग
दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 93.12 प्रतिशत और कलिम्पोंग जिले में सबसे कम 81.98 प्रतिशत वोटिंग हुई है. हालांकि, कई मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदान जारी है. इसलिए अंतिम मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है. इन 16 में से 7 जिलों में 90 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है.
5 बजे ही टूटे बंगाल चुनाव के रिकॉर्ड
| जिले का नाम | वोटिंग प्रतिशत |
|---|---|
| कूचबिहार | 92.07 |
| अलीपुरदुआर | 88.74 |
| जलपाईगुड़ी | 91.2 |
| कलिम्पोंग | 81.98 |
| दार्जिलिंग | 86.49 |
| उत्तर दिनाजपुर | 89.74 |
| दक्षिण दिनाजपुर | 93.12 |
| मालदा | 89.56 |
| मुर्शिदाबाद | 91.36 |
| पूर्व मेदिनीपुर | 88.55 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | 90.7 |
| झारग्राम | 90.53 |
| पुरुलिया | 87.35 |
| बांकुड़ा | 89.91 |
| पश्चिम बर्धमान | 86.89 |
| बीरभूम | 91.55 |
3 बजे तक जिलों में वोटिंग के आंकड़े
| जिले का नाम | वोट प्रतिशत |
|---|---|
| झारग्राम | 81.04 |
| कलिम्पोंग | 74.07 |
| मालदा | 76.22 |
| मुर्शिदाबाद | 79.72 |
| पश्चिम बर्धमान | 75.44 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | 81.07 |
| पूर्व मेदिनीपुर | 78.94 |
| पुरुलिया | 75.97 |
| उत्तर दिनाजपुर | 77.32 |
| बांकुड़ा | 79.88 |
| दक्षिण दिनाजपुर | 81.49 |
| दार्जिलिंग | 76.54 |
| जलपाईगुड़ी | 78.92 |
| अलीपुरदुआर | 77.53 |
| कूचबिहार | 79.26 |
| बीरभूम | 80.22 |
1 बजे तक किस जिले में कितना पड़ा वोट
मालदा में 58.45 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 62.71 प्रतिशत, पश्चिम बर्धमान में 60.37 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 65.77 प्रतिशत, 65.77 प्रतिशत, पूर्व मेदिनीपुर में 62.90 प्रतिशत, पुरुलिया में 59.83 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 60 प्रतिशत, अलीपुरदुआर में 60.03 प्रतिशत, बांकुड़ा में 64.58 प्रतिशत, बीरभूम में 63.93 प्रतिशत, कूचबिहार में 60.75 प्रतिशत, दक्षिण दिनाजपुर में 63.05 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 59.81 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 60.84 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Voting Percentage: सुबह से ही मतदाताओं में दिखा जोश
बंगाल में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. सुबह से ही मतदाताओं में एक अलग तरह का जोश देखने को मिला. भारी गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर वोटर की लंबी-लंबी कतारें देखी गयीं. शुरुआती 2 घंटे में ही 18.76 प्रतिशत मतदान हो चुका था. 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत और फिर 1 बजे तक 62.18 फीसदी लोगों ने मतदान कर लिया.
इसे भी पढ़ें
नंदीग्राम में वोट से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा, TMC का आरोप- केंद्रीय बलों ने ग्रामीणों पर किया हमला
मुर्शिदाबाद के बरवान में EVM पर बवाल, मतदान केंद्र पर हंगामा, आयोग ने दी सफाई
