तृणमूल पंचायत सदस्य पर धारदार हथियार से हमला

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका नाम रंजीत माइती है.

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के संदेशखाली थाना के दुर्गा मंडप ग्राम पंचायत के गब्बेरिया गांव में तृणमूल पंचायत सदस्य पर धारदार हथियार से हमला किया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका नाम रंजीत माइती है. जानकारी के अनुसार, छह माह पहले पड़ोस की महिला से स्थानीय युवक सम्राट सरदार के अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ था. इसे लेकर स्थानीय तृणमूल पंचायत सदस्य रंजीत माइती के नेतृत्व में सालिशी सभा हुई थी. इसके बाद से ही महिला की शादी कहीं और हो गयी थी. बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही सम्राट, पंचायत सदस्य से बदला लेना चाहता था. आरोप है कि मंगलवार रात उसने रंजीत माइती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >