तृणमूल नेता दिलीप मंडल गिरफ्तार, बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा के पुरी में दबोचा

Dilip Mandal: वोटरों को धमकाने के आरोप में फरार चल रहे तृणमूल नेता को पुरी के 'ब्लू लिली' होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि वह करीब तेरह दिनों से पुरी में छिपा हुआ था. वह एक होटल में नहीं, बल्कि कई होटलों में ठहरा था.

Dilip Mandal: कोलकाता: तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है. वो पिछले 13 दिनों से लापता थे. बंगाल एसटीएफ उनकी धरपकड़ के लिए पूरा जोर लगा रही थी. तृणमूल नेता को पुरी के ‘ब्लू लिली’ होटल से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि वह करीब तेरह दिनों से पुरी शहर में छिपे हुए थे. पुलिस का दावा है कि वो एक होटल में नहीं, बल्कि कई होटलों में ठहरे थे. आखिरकार बंगाल एसटीएफ ने उनका पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अब उनको ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है.

दिलीप पर क्या-क्या हैं आरोप

विधानसभा चुनाव के बाद, दिलीप मंडल ने विजय जुलूस या जनसभा से विपक्ष (विशेषकर भाजपा नेताओं) के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां कीं. इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आरोप है कि उन्होंने कहा था कि इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों और संपत्तियों को जला दिया जाएगा और तोड़फोड़ की जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा को वोट देने वालों या भाजपा के लिए काम करने वालों को बिष्णुपुर इलाके में रहने नहीं दिया जाएगा. इसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इसके साथ ही उनके ऊपर आय और संपत्ति के भी कुछ मामले दर्ज हुए हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैसे हुए गिरफ्तार

आरोपी दिलीप मंडल काफी समय से फरार थे. बुधवार को एसटीएफ ने लोकल पुलिस की मदद से पुरी के ‘ब्लू लिली’ होटल में छापा मारा और मंडल को गिरफ्तार किया. पिछले 13 दिनों में दिलीप मंडल बार बार अपना ठिकाना बदल रहे थे. वह एक होटल से दूसरे होटल में शिफ्ट हो रहे थे. आखिरकार बंगाल एसटीएफ ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

मंडल को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है. दिलीप के साथ उनके बेटे को भी उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआत में इस बात की जांच की जा रही है कि उन्होंने यह संपत्ति कैसे अर्जित की, उन्हें इतनी संपत्ति कहां से मिली और उन्होंने ये भड़काऊ टिप्पणियां क्यों कीं.

Also Read: बंगाल में बजट से पहले होगा शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, 54 से ज्यादा विभाग अभी सीएम के पास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >