तृणमूल ने बंगाल के हर सेक्टर में मचायी है लूट : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नदिया में जनसभा को संबोधित करने से पहले ही राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है.

लगभग 3200 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व आधारशिला रखेंगे

नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बाराजागुली-कृष्णनगर खंड पर 66.7 किलोमीटर लंबे फोर-लेन का उद्घाटन करेंगे

उत्तर 24 परगना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बारासात-बाराजागुली खंड पर 17.6 किलोमीटर लंबे फोर-लेन की आधारशिला रखेंगे

संवाददाता, कोलकाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नदिया में जनसभा को संबोधित करने से पहले ही राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. शुक्रवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि शनिवार को वह राणाघाट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पा रही है. राज्य के लोगों को केंद्र सरकार की कई जन-हितैषी पहलों से फायदा हो रहा है. साथ ही, वे तृणमूल कांग्रेस सरकार के हर सेक्टर में कुशासन के कारण परेशान भी हैं. तृणमूल की लूट और धमकियों ने सारी हदें पार कर दी हैं, इसलिए बंगाल में अब भाजपा ही लोगों की उम्मीद है. प्रधानमंत्री शनिवार को राणाघाट लोकसभा क्षेत्र के तहत ताहेरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले, वह सुबह करीब 11 बजे राणाघाट में 3,200 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला भी रखेंगे. मौके पर केंद्रीय राजमार्ग व सड़क परिवहन मामलों के मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >