रिसड़ा : ट्रांसपोर्टर को दिनदहाड़े मारी गोली, हमलावर फरार

कोन्ननगर-रिसड़ा सीमा से सटे ब्रह्मस्थान इलाके में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े एक लॉरी ट्रांसपोर्टर शम्सुद्दीन अंसारी को गोली मार दी गयी.

हुगली. कोन्ननगर-रिसड़ा सीमा से सटे ब्रह्मस्थान इलाके में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े एक लॉरी ट्रांसपोर्टर शम्सुद्दीन अंसारी को गोली मार दी गयी. रिसड़ा के बाघ-खाल इलाके के निवासी अंसारी को स्थानीय लोग ‘खान’ के नाम से जानते हैं. गंभीर हालत में उन्हें श्रीरामपुर के वॉल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कोलकाता के बड़े अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि पुरानी दुश्मनी के चलते यह घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे शम्सुद्दीन अपने साथी जैनुद्दीन अंसारी से बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपी रंजन यादव ने कथित तौर पर पीछे से उनके सिर में गोली मारी. पकड़े जाने के डर से वह दीवार फांदकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

चंदननगर पुलिस के डीसी (श्रीरामपुर) अर्नब विश्वास ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना पुरानी रंजिश का नतीजा लग रही है, हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >