पश्चिम बंगाल : स्कूल शिक्षा विभाग में एक साथ 57 अधिकारियों का ट्रांसफर, जिला स्कूल इंस्पेक्टर के लेवल पर भी बदलाव

Transfer Posting in West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. 57 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें जिला स्कूल इंस्पेक्टर स्तर के पद भी शामिल हैं. यह बदलाव राज्य के विभिन्न जिलों में लागू हुआ है.

Transfer Posting in West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूल शिक्षा प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. एक साथ 57 अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नयी जिम्मेदारियां दी गयीं हैं. यह फेरबदल जिला स्तर पर स्कूल इंस्पेक्टर से लेकर एडिशनल और असिस्टेंट स्कूल इंस्पेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी तक के स्तर पर हुआ है. इसके चलते, स्कूल शिक्षा एडमिनिस्ट्रेशन में कई जरूरी पद बदले गये हैं.

प्राइमरी और सेकेंडरी लेवल के डीएसआई भी बदले

प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों स्तर पर जिला स्कूल इंस्पेक्टर के पदों पर भी बदलाव किया गया है. इसके साथ ही, अतिरिक्त स्कूल इंस्पेक्टर, अतिरिक्त स्कूल इंस्पेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर पर कई अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां दी गयीं हैं. ट्रांसफर का आदेश एक साथ कई जिलों में लागू हो गया है.

कोलकाता, हावड़ा में भी अधिकारियों के ट्रांसफर

कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया, झारग्राम और पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में कई अधिकारियों का तबादला किया गया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में ट्रांसफर-पोस्टिंग, CID के ADG समेत 28 IPS का तबादला

उत्तर बंगाल के इन जिलों में बदले अफसर

इसके साथ ही उत्तर बंगाल के कई जिलों में प्रशसानिक स्तर पर बदलाव हुए हैं. इस क्रम में दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर के स्कूल शिक्षा विभाग में भी कई अधिकारियों को दूसरी जगह लगाया गया है. बीरभूम में भी जिला स्तर पर अधिकारी बदले गये हैं.

कोलकाता से एसआई संजय चटर्जी का ट्रांसफर

कोलकाता में सेकेंडरी लेवल के जिला एसआई (डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर) संजय चटर्जी का नाम ट्रांसफर सूची में है. उन्हें हावड़ा भेजा गया है. कोलकाता में शिक्षा के जिला स्कूल इंस्पेक्टर मुरारी मोहन मंडल का तबादला हुगली किया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल के 170 थाना प्रभारी समेत 184 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव आयोग का एक्शन

उत्तर बंगाल में भी हुए हैं बड़े बदलाव

कूचबिहार, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, अलीपुरदुआर, मुर्शिदाबाद, हावड़ा और पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर में जिला स्कूल इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गयी है. सिर्फ कोलकाता या दक्षिण बंगाल ही नहीं, बल्कि उत्तर बंगाल में भी स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े बदलाव हुए हैं.

सिर्फ ट्रांसफर नहीं, खाली जगहों पर पोस्टिंग भी हुई

विभागीय सूत्रों ने बताया कि सिर्फ काम कर रहे अधिकारियों का ही तबादला नहीं हुआ है. रिटायरमेंट और दूसरी जगह ट्रांसफर होने की वजह से खाली पड़े पदों पर भी नये अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है.

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले 50 अफसरों के ट्रांसफर से बौखलायीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग पर बोला हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >