एनएच 19 पर पलटा प्लास्टिक बैग लदा ट्रेलर, चालक घायल

इस हादसे में ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जामुड़िया. जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बोगड़ा और चंदा मोड़ के बीच रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में प्लास्टिक बैग से लदा एक ट्रेलर पलट गया. इस हादसे में ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शी और एक अन्य चालक, मनोज कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे हुई. उनकी जानकारी के अनुसार, एक गैस टैंकर ने ट्रेलर को बगल से टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना में ट्रेलर के चालक को अंदरूनी चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों और प्रशासन की त्वरित मदद से घायल चालक को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. मनोज कुमार ने आगे बताया कि ट्रेलर में प्लास्टिक बैग की सामग्री भरी हुई थी और दुर्घटना में लॉरी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. उन्होंने यह भी बताया कि यह ट्रेलर हल्दिया से उत्तराखंड जा रहा था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >