खास बातें
TMC Demolishes Own Office in Purulia: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है. सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए सूबे में हर तरफ बुलडोजर गरज रहे हैं. इसी बीच, पुरुलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुद बुलडोजर मंगाकर अपने ही आलीशान पार्टी दफ्तर को जमींदोज कर दिया.
लक्ष्मणपुर इलाके में जुटी लोगों की भीड़
कल तक जो नेता बात-बात पर विरोधियों को खेला होबे (खेला होगा) की चुनौती देते थे, आज खुद अपने ही हाथों अपनी राजनीतिक विरासत पर बुलडोजर चलाकर नया खेल खेल रहे हैं. इस अजीबोगरीब वाकये को देखने के लिए लक्ष्मणपुर इलाके में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
TMC Demolishes Own Office in Purulia: हाई-वे किनारे वन विभाग की जमीन पर था कब्जा
मामला पुरुलिया-बांकुड़ा नेशनल हाई-वे पर स्थित लक्ष्मणपुर इलाके का है. स्थानीय भाजपा नेताओं और वन विभाग के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में वर्ष 2022 में टीएमसी नेताओं ने वन विभाग की बेहद कीमती और सुरक्षित जमीन पर कब्जा जमा लिया था. इसके खिलाफ वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें भेजी गयी थीं. सत्ता के दबाव में किसी अधिकारी ने इस गैर-कानूनी निर्माण पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं की.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का 48 घंटे का अल्टीमेटम और टीएमसी का सरेंडर
बंगाल में सरकार बदलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के तेवर बदल चुके हैं. बरसों से फाइलों में दबे मामलों पर तत्काल एक्शन शुरू हो गया है. वन विभाग ने पुरुलिया-बांकुड़ा हाई-वे किनारे स्थित इस अवैध दफ्तर को एक कड़ा नोटिस जारी किया. सरकारी नोटिस में टीएमसी नेतृत्व को सिर्फ 48 घंटे में गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन को खुद हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था. डेडलाइन खत्म होने से पहले ही पार्टी ने खुद बुलडोजर मंगाकर दफ्तर को मलबे में तब्दील कर दिया.
इसे भी पढ़ें
बीजेपी की जीत के बाद बंगाल के कैंपसों में भगवा लहर, ABVP यूनिट्स की संख्या 400 के पार
अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान- अपनी ही करनी का फल भुगत रही हैं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी
