टीटागढ़ की एंपायर जूट मिल अचानक हुई बंद

उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ स्थित एंपायर जूट मिल को बुधवार को अचानक प्रबंधन ने बंद कर दिया.

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ स्थित एंपायर जूट मिल को बुधवार को अचानक प्रबंधन ने बंद कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मिल प्रबंधन ने कच्चे माल की कमी का हवाला देते हुए मिल बंद कर दी. बुधवार सुबह जब श्रमिक काम करने के लिए कारखाने के गेट पर पहुंचे तो मिल अधिकारियों की ओर से लगाया गया नोटिस देखा.

नोटिस में कच्चे माल की कमी बता कर मिल को बंद रखने की बात कही गयी थी. नोटिस में कहा गया है कि मिल फिलहाल शनिवार तक बंद रहेगी. इससे श्रमिकों में काफी असंतोष पैदा हो गया. खबर मिलते ही टीटागढ़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. नोटिस देखकर श्रमिक मिल गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे. श्रमिकों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन दोगुना उत्पादन की मांग कर रहा है.

श्रमिकों के बकाये पीएफ का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है. कम वेतन में काम करने के लिए मजबूर किया गया है. बाहरी ठेका श्रमिकों से काम कराया जा रहा है. स्थायी श्रमिकों को काम नहीं दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >