ब्राउन शुगर के साथ तीन पकड़े गये

दार्जिलिंग जिले के खोरीबारी थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. दार्जिलिंग जिले के खोरीबारी थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 216 ग्राम ब्राउन शुगर और 14 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया है. यह गिरफ्तारी पानीटंकी के गंडोगोल जोत इलाके में एक घर पर गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. जब पुलिस ने छापा मारा, तो आरोपी मौके पर मौजूद थे. गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम सागर मोहंता, मोहम्मद मोहित व राकेश प्रसाद बताये गये हैं. इनमें से सागर मोहंता व मोहम्मद मोहित पानीटंकी के, जबकि राकेश प्रसाद बिहार का निवासी है. पुलिस के अनुसार, ये तस्कर एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं. तीनों आरोपियों को मंगलवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया. पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है. पुलिस ने यह भी बताया कि सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए इस तरह के अभियान जारी रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >