तीन भाइयों को एकसाथ बैठाकर की गयी पूछताछ

साथ ही तिवारी के दो अन्य भाई धीरेंद्रनाथ तिवारी व अखिलेश तिवारी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

कोलकाता. मालदा में तृणमूल नेता दुलाल सरकार की हत्या मामले में जिले के हिंदी सेल के अध्यक्ष नरेंद्रनाथ तिवारी से मंगलवार को इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने पूछताछ की. पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया था. साथ ही तिवारी के दो अन्य भाई धीरेंद्रनाथ तिवारी व अखिलेश तिवारी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. दोपहर में नरेंद्रनाथ तिवारी को बुलाया गया था. बाद में उनके दो भाइयों को भी पुलिस ने बुलाया. तीनों भाइयों को एक साथ बैठा कर जांच अधिकारी ने पूछताछ की. नरेंद्रनाथ तिवारी ने दावा का कि इस घटना से उनका कोई लेनादेना नहीं है. जांच में हम पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे. सोमवार की रात फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से नमूना संग्रह किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >