घुसपैठ के आरोप में तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार

जिनके नाम स्वीटी रवि मंडल, मोहम्मद नबी आबिद काजी और संजीव हालदार हैं.

बशीरहाट. स्वरूपनगर थाने की पुलिस ने भारतीय सीमा में घुसपैठ के आरोप में तीन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम स्वीटी रवि मंडल, मोहम्मद नबी आबिद काजी और संजीव हालदार हैं. पुलिस के मुताबिक, सभी बांग्लादेश से स्वरूपनगर के बिथारी सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे, जब बीएसएफ की 143 नंबर बटालियन ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो वे कोई वैध प्रमाण नहीं दिखा सके. फिर बीएसएफ ने तीनों को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. तीनों में दो सातखिरा और एक बिथारी के निवासी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >