बैंकशाल कोर्ट समेत छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

बैंकशाल कोर्ट सहित राज्य की छह अदालतों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी भरे इमेल मिलने से हड़कंप मच गया.

दहशत. इमेल भेज कर कहा : कुछ ही घंटे बचे हैं, होगा बड़ा धमाका

कोलकाता, चुंचुड़ा से लेकर आसनसोल तक काम प्रभावित

संवाददाता, कोलकातामहानगर के बैंकशाल कोर्ट सहित राज्य की छह अदालतों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी भरे इमेल मिलने से हड़कंप मच गया. मंगलवार को राज्य की छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरा फर्जी इमेल भेजा गया. इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस की तरफ से संबंधित अदालत परिसरों में मौजूद न्यायाधीशों, वकीलों व आम नागरिकों को सुरक्षित वहां से हटा कर पूरे अदालत परिसर को खाली कराने के बाद घंटों तलाशी अभियान चलाया गया. इससे न्यायिक कामकाज में काफी देर तक तक रुकावट आयी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अदालत परिसरों की घंटों तलाशी लेने के बावजूद कोई भी वहां से संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच व एसटीएफ ने शुरू की मामले की जांचकोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार का कहना है कि इस मामले में कोलकाता सिटी सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार की तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद लालबाजार के साइबर क्राइम ब्रांच के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इमेल भेजने वाले तक पहुंचने के लिए पुलिस ने इमेल के स्रोत का पता लगाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

इन अदालतों को मिला इमेल

बैंकशाल कोर्ट परिसर स्थित सिटी सिविल कोर्ट, चुंचुड़ा कोर्ट, पश्चिम बर्दवान जिला व सत्र न्यायालय, आसनसोल उप-संभागीय अदालत व मुर्शिदाबाद जिला कोर्ट.

क्या लिखा था इमेल में

मंगलवार को राज्य की कम से कम छह बड़ी अदालतों को इमेल भेज कर कुछ ही घंटों में बड़े धमाके की चेतावनी दी गयी थी. इमेल में लिखा गया था कि कुछ ही घंटे बचे हैं, इसके बाद बड़ा धमाका होगा. इसके बाद दहशत फैल गयी.

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत उठाये एहतियाती कदम

संबंधित अदालत परिसरों को तुरंत खाली कराया गयान्यायाधीशों, वकीलों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गयाडॉग स्क्वॉड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >