हावड़ा
. एसआइआर के डर से उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर, बारासात सहित अन्य जिलों के कई इलाकों में हजारों की संख्या में घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस जाते हुए देखा जा रहा है. घरों पर ताले लग गये हैं. कुछ इसी तरह का नजारा डोमजूर और जेबीपुर विधानसभा क्षेत्र से केशवपुर इलाके में है. बांगालपाड़ा के नाम से जाने जाना वाला यह इलाका अब सुनसान हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले 80 फीसदी लोग बांग्लादेशी हैं और 15 से 20 साल पहले यहां आकर बस गये थे. इनके पास वैद्य कागजात नहीं हैं. यही कारण है कि एसआइआर लागू होते ही ये लोग यहां से घर छोड़ कर चले गये हैं. अधिकतर घरों में ताला लगा हुआ है. आसपास के गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि यह इलाका बांगालपाड़ा के नाम से प्रसिद्ध है. ये सभी मूलत बांग्लादेशी है.एसआइआर के डर से इनलोगों ने घर छोड़ दिया. हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर यहां के स्थानीय तृणमूल नेता ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
