बंगाल चुनाव 2026: पहले फेज के मतदान में 1478 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं. ये सभी ने राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर नामांकन दाखिल किये हैं. किसी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की संख्या 15 और सबसे कम उम्मीदवारों की संख्या 6 है. डिटेल रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Bengal Election 2026| कोलकाता, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट लॉक हो गयी है. सभी दलों के प्रत्याशी अपने चुनावी प्रचार में जुट गये हैं. दोनों ओर से जुबानी जंग जारी है. राज्य में पहले फेज का मतदान 23 अप्रैल को दूसरे फेज का मतदान 29 अप्रैल को होगा. 294 सीटों में से 152 पर पहले फेज में वोटिंग होगी. पहले चरण में उत्तर बंगाल की सभी सीटों के अलावा दक्षिण बंगा के कुछ जिलों में भी वोट पड़ेंगे.

पहले चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग

दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में वोटिंग होगी. पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान में भी इसी फेज में वोटिंग होगी. पहले फेज में 152 सीटों पर 1478 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. कुल 1525 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था.

कूचबिहार दक्षिण और ईटाहार में 15-15 उम्मीदवार

कूचबिहार दक्षिण और ईटाहार में सबसे अधिक प्रत्याशी हैं. दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या 15-15 हैं. माथाभांगा, धूपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एसी), डाबग्राम-फूलबाड़ी, चाकुलिया, रायगंज, रतुआ, सूजापुर, रानीनगर, दुर्गापुर वेस्ट और रामपुरहाट सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या 14-14 हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन सीटों पर 13-13 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

राजगंज (एससी), हेमताबाद (एसी), कालियागंज (एसी), बालूरघाट, गजोले (एसी), चांचल, कांडी, बहरमपुर, नोदा, पुरुलिया, रानीबांध (एसटी), आसनसोल उत्तर में उम्मीदवारों की संख्या 13-13 हैं.

फरक्का समेत इन सीटों पर एक दर्जन प्रत्याशी मैदान में

कूचबिहार उत्तर (एससी), इस्लामपुर, हरिश्चंद्रपुर, मालदा (एससी), इंग्लिशबाजार, फरक्का, हंसन में उम्मीदवारों की संख्या 12-12 हैं. मेकलीगंज (एसी), शीतलकुची (एससी), कुमारग्राम (एसटी), सिलीगुड़ी, गोआलपोखर, तपन (एसटी), वैष्णवनगर, हरिहरपाड़ा, तमलूक, नंदीग्राम, पिंगला, बाघमुंडी, पांडवेश्वर विधानसभा सीटों पर 11-11 लोग मैदान में हैं.

10 उम्मीदवार वाले विधानसभा सीटों की संख्या भी कम नहीं

तूफानगंज, अलीपुरदुआर, हरिरामपुर, हबीबपुर (एसटी), मालतीपुर, शमशेरगंज, सुती, सागरदीघी, भरतपुर, डोमकल, खेजुरी (एससी), कांथी दक्षिण, नारायणगढ़, मेदिनीपुर, बलरामपुर, जयपुर, पाड़ा (एससी) और बोलपुर में उम्मीदवारों की संख्या 10-10 हैं.

दिलीप घोष की खड़गपुर सदर सीट पर हैं कुल 9 उम्मीदवार

नाटाबाड़ी, मदारीहाट (एसटी), माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी), जंगीपुर, लालगोला, भगवानगोला, मुर्शिदाबाद, खरग्राम (एसी), बरन्या (एसी), जालंगी, पांशकुड़ा पूर्व, महिषादल, कांथी उत्तर, खड़गपुर सदर, खड़गपुर, घाटाल (एससी), नयाग्राम (एसटी), गोपीबल्लभपुर, बिनपुर (एसटी), बरजोड़ा, रायपुर (एसटी), सोनामुखी (एससी), दुर्गापुर ईस्ट, जामुड़िया, लाभपुर, सैंथिया (एसी), मयूरेश्वर, नलहाटी में 9-9 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

आसनसोल दक्षिण समेत इन सीटों पर 8 उम्मीदवार

सिताई (एससी), दिनहाटा, माल (एसटी), नागराकाटा (एसटी), फांसीदेवा (एसटी), चोपड़ा, कुसमांडी (एससी), कुमारगंज, गंगारामपुर (एससी), मोथाबाड़ी, रघुनाथगंज, रेजीनगर, बेलडांगा, मयना, नंदकुमार, केशियारी (एसटी), सबांग, डेबरा, दासपुर, बांदवान (एसटी), मानबाजार (एसटी), काशीपुर, रघुनाथपुर (एससी), छातना, तालडांगरा, बांकुड़ा, इंडास (एसी), रानीगंज, आसनसोल दक्षिण में उम्मीदवारों की संख्या 8-8 हैं.

4 सीट पर 6-6 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

कालचीनी (एसटी), कलिम्पोंग, कर्सियोंग, मानिकचक, नबग्राम (एससी), पांशकुड़ा पश्चिम, हल्दिया (एससी), चंडीपुर, पटाशपुर, भगवानपुर, रामनगर, दांतन, गड़बेता, केशपुर (एससी), ओंडा, विष्णुपुर, कोतुलपुर (एससी), बाराबनी, दुबराजपुर (एससी), नानूर (एससी) में उम्मीदवारों की संख्या 7-7 हैं. दार्जिलिंग, सालबनी, सालतोड़ा (एससी) और कुल्टी में 6-6 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 से पहले कोलकाता में हथियारों का जखीरा बरामद, बिहार से आया युवक गिरफ्तार

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >