झील में डूबकर नौ वर्षीय किशोर की मौत

उलबेड़िया में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक किशोर की झील में डूबने से मौत हो गयी.

हावड़ा. उलबेड़िया में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक किशोर की झील में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान शुभ्रोदीप सामंत (9) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को स्थानीय क्लब द्वारा झील में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान शुभ्रोदीप झील में उतरकर प्रतिमा के आभूषण, हार और अन्य सामान निकालने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह पानी में डूब गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >