आज सड़कों पर उतरेंगे टैक्सी ऑपरेटर्स, करेंगे प्रदर्शन

टैक्सी को बचाने के लिए गुरुवार को एटक समर्थित टैक्सी ऑपरेटर सड़कों पर उतर कर सरकारी की नीतियों को विरोध करेंगे

कोलकाता

. टैक्सी को बचाने के लिए गुरुवार को एटक समर्थित टैक्सी ऑपरेटर सड़कों पर उतर कर सरकारी की नीतियों को विरोध करेंगे. उक्त जानकारी एटक समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर कोऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक और एनएफआइआरटीडब्ल्यू के उपाध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया कि हम कोलकाता की शान हेरिटेज पीली टैक्सियों को बचाना चाहते हैं, जबकि राज्य सरकार इसे बंद करना चाहती है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गुरुवार को 100 से अधिक टैक्सी चालक अपनी टैक्सियों के साथ रैली में शामिल होंगे. टैक्सी चालकों की रैली सियालदह स्टेशन से निकलेगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए धर्मतला पहुंचेगी.

धर्मतला में सभा का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान संगठन के पदाधिकारी अपना वक्तव्य रखेंगे. टैक्सी को बंद करने की सरकारी चाल का पर्दाफाश संगठन के पदाधिकारी करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >