शुभेंदु अधिकारी ने भरी सदन में लहरा दिया कागज, तारातला मामले में किया फिरहाद हकीम का पर्दाफाश

Taratala Warehouse Shed Collapse:  मुख्यमंत्री ने इस घटना के पीछे तृणमूल शासन के दौरान सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के सबूत भी पेश किए. उन्होंने बताया कि तृणमूल शासन के दौरान कोलकाता नगर निगम के महापौर रहते हुए फिरहाद हकीम ने इस परियोजना को कैसे मंजूरी दी गई थी.

Taratala Warehouse Shed Collapse:  कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को तारातला त्रासदी मामले की पूरी जानकारी विधानसभा को दी. विधानसभा में मुख्यमंत्री ने तारातला त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल शासन के दौरान सरकार के भ्रष्टाचार के सबूत भी पेश किए, जो इस घटना के पीछे का कारण हो सकता है. उन्होंने बताया कि तृणमूल शासन के दौरान फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम के महापौर रहते हुए कैसे इस परियोजना को मंजूरी दी थी.

मुख्यमंत्री ने दिखाया दस्तावेज

विधानसभा के पूर्ण सत्र में मुख्यमंत्री ने एक दस्तावेज़ दिखाया. मुख्यमंत्री के हाथ में लहरा रहा यह दस्तावेज उस गोदाम का नक्शा था. शुवेंदु ने कहा- देखिए, इस पर पूर्व महापौर के हस्ताक्षर हैं. मुख्यमंत्री ने कहा-पूर्व महापौर इसमें शामिल हैं. माननीय फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर देखिए. देखिए कि संरचना में खामियां होने के बावजूद योजना को कैसे मंजूरी दी गई. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि योजना पर वास्तुकार, ईएसी, जीटीई, भूमि मालिक और आवेदक के हस्ताक्षर हैं. मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि डिज़ाइन में खामियां होने के बावजूद योजना को कैसे मंजूरी दी गई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘काली’ को लेकर साधा निशाना

कोलकाता नगर पालिका के वार्ड नंबर 80 में वह शापित गोदाम बन रहा था. उस इलाके के पार्षद अनवर खान, फिरहाद के करीबी माने जाते हैं. बुधवार को जब पार्षद मौके पर गए तो उनकी पिटाई की गई. इस मामले में फिरहाद का नाम भी सामने आया. उसी दिन शुभेंदु ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- मुझे नहीं पता आपकी कोलकाता नगर निगम में क्या हुआ. अगर आप अपने काली को हटा देंगे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा. कोलकाता नगर निगम में काली का नाम न हो तो कोई योजना नहीं बनती.

Also Read: तारातला के दोषियों को सजा दिलायेंगे शुभेंदु अधिकारी, मृतकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपया मुआवजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >