जरूरी बातें
Suvendu Adhikari Gamechanger: बंगाल चुनाव 2026 के महासंग्राम में ममता बनर्जी के बाद अगर किसी एक चेहरे पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है, तो वह हैं शुभेंदु अधिकारी. कभी ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार रहे शुभेंदु भाजपा के सबसे बड़े ‘हथियार’ बनकर उभरे हैं. राजनीतिक गलियारों में उन्हें बंगाल की सत्ता का समीकरण बदलने वाला ‘गेमचेंजर’ माना जा रहा है.
शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक करिश्मा
आखिर क्या है शुभेंदु अधिकारी का वह राजनीतिक करिश्मा, जिसने बंगाल की सियासत को दो ध्रुवों में बांट दिया है? आइए जानते हैं, उनसे जुड़े 5 ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य, जो इस चुनाव में निर्णायक साबित हो सकते हैं.
1. नंदीग्राम का वह ऐतिहासिक ‘महासंग्राम’
शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक जीवन का सबसे टर्निंग प्वाइंट 2021 का नंदीग्राम चुनाव रहा. उन्होंने न केवल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी, बल्कि कांटे की टक्कर में उन्हें पराजित कर पूर्व मेदिनीपुर में अपनी ताकत का लोहा मनवाया. इसी जीत ने उन्हें भाजपा के भीतर ‘ममता को हराने वाले नेता’ के रूप में स्थापित कर दिया. आज भी नंदीग्राम की वह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. ग्रासरूट स्तर पर मजबूत पकड़, ‘भूमिपुत्र’ की छवि
शुभेंदु की सबसे बड़ी ताकत उनकी सांगठनिक क्षमता और जमीन से जुड़ाव है. मेदिनीपुर बेल्ट (पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर) में उनका अपना एक स्वतंत्र जनाधार है. वह केवल एक नेता नहीं, वहां के ‘भूमिपुत्र’ माने जाते हैं. बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से उनका सीधा संवाद भाजपा के लिए उन इलाकों में वरदान साबित हो रहा है, जहां कभी तृणमूल का एकछत्र राज था.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, शाम 5 बजे तक 89.93 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट?
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में बड़ी लापरवाही, एक साथ खाना खाने चले गये मतदानकर्मी, आयोग ने पूरी टीम को किया सस्पेंड
3. रणनीतिकार की भूमिका : टीएमसी की कमजोर नब्ज पर पकड़
दशकों तक तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में रहने के कारण शुभेंदु अधिकारी पार्टी की अंदरूनी कार्यप्रणाली और कमजोरियों को बखूबी जानते हैं. वह जानते हैं कि किन मुद्दों पर सरकार को घेरा जा सकता है. भ्रष्टाचार, संदेशखाली मामला और प्रशासनिक विफलताओं को जिस आक्रामक तरीके से उन्होंने उठाया है, उसने सत्तापक्ष को रक्षात्मक होने पर मजबूर कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम का संग्राम : 21 लाख लेकर मैदान में उतरे शुभेंदु अधिकारी ने खर्च किये 23.62 लाख रुपए, ममता बनर्जी को हराया
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम की जंग का पूरा हिसाब : एक-एक वोट के लिए ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने कितना बहाया पैसा?
4. युवा और हिंदू मतदाताओं के बीच बढ़ता ग्राफ
शुभेंदु अधिकारी ने हाल के वर्षों में खुद को प्रखर वक्ता और हिंदुत्व के पैरोकार के रूप में विकसित किया है. वह विकास के साथ-साथ पहचान की राजनीति को भी साध रहे हैं. युवाओं के बीच रोजगार के मुद्दे पर उनकी बेबाक बयानबाजी और कानून-व्यवस्था पर उनके कड़े प्रहार उन्हें वैकल्पिक नेता के रूप में पेश करते हैं.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी बोले- ममता बनर्जी कानून से ऊपर नहीं, चुनाव आयोग को सौंपे ‘भड़काऊ’ Video के सबूत
5. दिल्ली से कोलकाता तक बढ़ता राजनीतिक कद
शुभेंदु अधिकारी केवल बंगाल भाजपा के चेहरे नहीं हैं, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व (अमित शाह और जेपी नड्डा) के साथ भी उनके संबंध बेहद प्रगाढ़ हैं. दिल्ली उन पर भरोसा करती है और यही कारण है कि टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति बनाने तक में उनकी राय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है.
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पुलिस पर्यवेक्षक हटाये गये
Suvendu Adhikari Gamechanger: सिर्फ सत्ता का सवाल नहीं 2026 का चुनाव
2026 के इस चुनाव में सवाल केवल सत्ता का नहीं है, बल्कि यह शुभेंदु अधिकारी के उस दावे की परीक्षा भी है कि वह बंगाल में ‘अन्याय’ का अंत करेंगे. क्या वह इस बार भी ‘गेमचेंजर’ साबित होंगे, इसका जवाब 4 मई को आने वाले बंगाल चुनाव के नतीजे देंगे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में ‘दलबदल’ से खुलती है जीत की राह? चौंकाने वाले संकेत दे रहे 3 चुनावों के आंकड़े
