शुभेंदु अधिकारी शनिवार को जायेंगे दक्षिण 24 परगना, एक जून से लगायेंगे जनता दरबार

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की राह चल निकले हैं. नीतीश कुमार की तरह शुभेंदु अधिकारी न केवल राज्य भर का दौरा करनेवाले हैं, साथ ही वो जनता दरबार भी लगायेंगे. शुभेंदु अधिकारी अपनी यात्रा की शुरुआत दक्षिण 24 परगना से करने जा रहे हैं.

Suvendu Adhikari: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सुशासन की राह चल निकले हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह पश्चिम बंगाल में नयी भाजपा सरकार बनने के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इसी सप्ताह से जिलों के सफर पर जा रहे हैं. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दक्षिण 24 परगना से अपना जिला सफर शुरू करेंगे और इस दौरान वह डायमंडहार्बर में प्रशासनिक बैठक के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.

करेंगे प्रशासनिक अधिकारी संग बैठक

जानकारी के अनुसार, शनिवार को शुभेंदु अधिकारी दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंडहार्बर में प्रशासनिक बैठक करेंगे, जहां जिले के डीएम, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, बीडीओ व सभी थानों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक बैठक के साथ ही शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक कार्यक्रम भी हो सकता है, जहां वह सभा को भी संबोधित कर सकते हैं. सूत्र का दावा है कि राज्य प्रशासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसकी रूपरेखा कैसी होगी, इसकी योजना पर काम चल रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक जून से मुख्यमंत्री लगायेंगे जनता दरबार

बंगाल में अब जनता दरबार लगने जा रहा है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आमलोगों की शिकायतें सुनने के लिए जनता दरबार शुरू करने जा रहे हैं. नबान्न सूत्रों ने बताया कि यह जनता दरबार सप्ताह में एक या दो दिन दो घंटे के लिए लगेगा. इस बारे में प्रशासन की ओर से आधिकारित तौर पर कोई घोषणा नहीं की गयी है. नबान्न सूत्रों ने बताया है कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री के साथ एक या दो अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह दरबार एक जून से शुरू हो सकता है.

Also Read: ऑपरेशन बुलडोजर पर कलकत्ता हाईकोर्ट की रोक, नहीं टूटेगा तिलजला में अवैध निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >