भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने देशविरोधी और विवादित राजनीतिक नारों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. सीएम ने बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र में और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के कैंपस में कथित देशविरोधी और विवादित राजनीतिक नारों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में ‘राष्ट्रविरोधी ताकतों’ की पैरवी करने वालों का ‘इलाज’ करना जरूरी हो गया है. मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अगर कैंपस में ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लगाये गये, तो सरकार महात्मा गांधी की नहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भाषा में जवाब देगी.

  • जादवपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी ताकतों के हिमायतियों का इलाज करना होगा
  • जादवपुर यूनिवर्सिटी में ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

छात्रों का ब्रेनवॉश कर रहीं हैं कुछ ताकतें : सीएम

विश्वविद्यालय के शिक्षकों के ट्रांसफर से संबंधित विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे. उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें छात्रों का ब्रेनवॉश कर रही हैं. ऐसे लोगों की पहचान की जा चुकी है. सीएम ने कहा कि कार्रवाई केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. छात्रों को प्रभावित करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.

किशनजी के समर्थन और ‘फ्री फिलीस्तीन’ का जिक्र

मुख्यमंत्री ने जेयू कैंपस में ‘कश्मीर मांगे आजादी’ के साथ ‘कॉमरेड किशनजी को लाल सलाम’ जैसे नारों का उल्लेख किया. कला विभाग की दीवारों पर ‘फ्री फिलीस्तीन’ लिखे जाने का भी मामला उन्होंने उठाया. सीएम ने कहा- बदतमीजी की भी सीमा होती है. उन्होंने कहा कि नक्सली किशनजी बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार था.

ये भी पढ़ें: 25 लाख के इनामी माओवादी दंपती समेत 3 नक्सलियों ने कोलकाता में किया सरेंडर

पूर्व कुलपति की हत्या की जांच के संकेत

शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गोपाल सेन की वर्ष 1970 में हुई हत्या का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी, तो इस मामले में आयोग या समिति गठित करके पुराने इतिहास को सामने लाया जायेगा. बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने नक्सली विचारधारा की जड़ों को समाप्त करने के लिए इसे उचित समय बताया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में शुभेंदु ने निकाली ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’, कहा- जादवपुर विवि से ‘कश्मीर मांगे आजादी’, ‘लाल सलाम’ वाली ताकतों को उखाड़ फेंकेंगे

नये विश्वविद्यालयों में भेजे जायेंगे अनुभवी शिक्षक

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के अंतर-विश्वविद्यालय तबादले से जुड़े संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि अनुभवी शिक्षकों की विशेषज्ञता का इस्तेमाल नये विश्वविद्यालयों को मजबूत करने में किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य संस्थानों की स्वायत्तता और सरकार के प्रति जवाबदेही के बीच संतुलन बनाना है.

ये भी पढ़ें: अगर ‘आजादी’ कहेंगे तो केस होगा, ‘कश्मीर मांगे आजादी’ कहेंगे तो गिरफ्तारी होगी : शुभेंदु अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >