मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जाना कुशलक्षेम, जानें कैसी ही एक्टर की तबीयत

दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की 'मेटल प्लेट' निकालने की सर्जरी सफल रही. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. जानें मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट.

Mithun Chakraborty Hospitalised: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और अभिनेता का कुशलक्षेम जाना.

सफल रही ‘मेटल प्लेट’ निकालने की सर्जरी

अस्पताल के चिकित्सीय सूत्रों के अनुसार, किसी पुरानी चोट/घटना के बाद शरीर में लगायी गयी ‘मेटल प्लेट’ निकालने के लिए बृहस्पतिवार को मिथुन चक्रवर्ती का एक ऑपरेशन किया गया था. डॉक्टरों की टीम ने बताया कि यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और 76 वर्षीय अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर है.

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया. उन्होंने मिथन चुक्रवर्ती के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

जाने-माने अभिनेता एवं भाजपा की केंद्रीय समिति के सदस्य मिथुन चक्रवर्ती को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैं आज उनका हालचाल जानने अस्पताल गया. मैंने उनसे सीधे बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

इससे पहले वर्ष 2024 में भी जब मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी हुई थी, तब भी शुभेंदु अधिकारी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती का दावा, पुलिस निष्पक्ष रही, तो 30 मिनट में खत्म हो जायेगा खेल

2026 चुनाव में निभायी थी अहम भूमिका

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारक रहे मिथुन चक्रवर्ती ने वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य भर में धुआंधार प्रचार किया था. उनके प्रचार अभियान ने पार्टी को तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पराजित कर राज्य में पहली बार सरकार बनाने में मदद की थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >