मुख्य बातें
Suvendu Adhikari: कोलकाता. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया. इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि नंदीग्राम केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनके दिल का हिस्सा है और क्षेत्र का समग्र विकास लगातार जारी रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा, “नंदीग्राम मेरे दिल में है. यहां की जनता ने मुझे जो प्यार और विश्वास दिया है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता. मैं जहां भी रहूं, नंदीग्राम के विकास के लिए हमेशा काम करता रहूंगा.
दो सीटों से जीते थे चुनाव
भवानीपुर और नंदीग्राम दो सीटो से जितने का बाद संवैधानिक प्रक्रियाओं और राजनीतिक रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है. अब इस सीट पर उपचुनाव होने की संभावना है, जिस पर राज्य की राजनीतिक नजरें टिक गई हैं. नंदीग्राम पश्चिम बंगाल की राजनीति का सबसे चर्चित केंद्र रहा है. इसी सीट से शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव किया था. उस जीत को बंगाल की राजनीति का ऐतिहासिक मोड़ माना जाता है. इस्तीफे के साथ मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से अब बंगाल को पूरी तरह जोड़ा जाएगा और राज्य के लोगों तक हर योजना का लाभ पहुंचाया जायेगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नंदीग्राम के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री की हर जनकल्याणकारी योजना का फायदा बंगाल की जनता को मिलेगा. गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक-हर वर्ग तक केंद्र की योजनाओं को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्यों को तेज किया जायेगा. मुख्यमंत्री के इस बयान को नई सरकार की विकास नीति और राजनीतिक रणनीति दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा नेताओं का कहना है कि नंदीग्राम के विकास को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट जल्द शुरू किये जायेंगे.
