बंगाल को कैंसर से बचाने का अभियान, शुभेंदु सरकार 7.65 लाख लड़कियों को लगवायेगी ‘गार्डासिल-4’ का टीका

HPV Vaccination Drive West Bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer) के खिलाफ राज्यव्यापी HPV टीकाकरण अभियान शुरू किया है. 14 साल की लड़कियों को 881 सरकारी केंद्रों पर फ्री टीका लगेगा. जानें पात्रता और टीकाकरण केंद्रों की पूरी जानकारी.

HPV Vaccination Drive West Bengal: पश्चिम बंगाल की नयी सरकार ने महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ऐतिहासिक कदम उठाया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्यव्यापी ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ (HPV) टीकाकरण अभियान का शंखनाद किया.

बंगाल को कैंसर मुक्त भविष्य की ओर ले जाने का संकल्प

इस महा-अभियान का लक्ष्य बंगाल की किशोरियों को भविष्य में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer) के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित करना है. अभियान के पहले चरण में राज्य की लगभग 7.65 लाख लड़कियों को कवर किया जायेगा. यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि बंगाल को कैंसर मुक्त भविष्य की ओर ले जाने का संकल्प भी है.

7.65 लाख किशोरियां और ‘गार्डासिल-4’ का सुरक्षा चक्र

टीकाकरण अभियान की बारीकियां और सरकार की तैयारी इस प्रकार है. अभियान विशेष रूप से उन किशोरियों के लिए है, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और जो 15 वर्ष से कम उम्र की हैं. निजी अस्पतालों में हजारों रुपए में मिलने वाला गार्डासिल-4 (Gardasil-4) टीका अब बंगाल के सरकारी केंद्रों पर पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होगा. सरकार का उद्देश्य गर्भाशय ग्रीवा कैंसर को जनस्वास्थ्य के लिए खतरे के रूप में पूरी तरह समाप्त करना है.

इसे भी पढ़ें : कैंसर की वजह से तीन साल पहले हटा दिया गया था अंडाशय, फिर भी बनी मां

881 केंद्रों पर मिलेंगी खुराक?

शुभेंदु सरकार ने सुनिश्चित किया है कि टीकाकरण का लाभ राज्य के सुदूर इलाकों तक पहुंचे. टीकाकरण सत्रों के लिए राज्य भर में 881 निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बनाये गये हैं. इन केंद्रों में बड़े मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, राज्य सामान्य अस्पताल और प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (BPHC) शामिल हैं. सभी 881 केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है, ताकि टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारु और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ा बंगाल

यह पहल भारत सरकार द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रीय स्तर पर घोषित एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा है. पिछली सरकार के समय कई केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाएं बंगाल में अटकी थीं, लेकिन शुभेंदु अधिकारी ने सत्ता संभालते ही इन राष्ट्रीय कार्यक्रमों को ‘फास्ट ट्रैक’ पर डाल दिया है. चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि 14 साल की उम्र में दिया गया यह टीका भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को 90 प्रतिशत तक कम कर देता है.

कैंसर के विरुद्ध जन-आंदोलन

मुख्यमंत्री ने इस अभियान को केवल एक मेडिकल प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन बनाने की अपील की है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि स्कूलों और स्थानीय समुदायों में जागरूकता फैलायी जाये, ताकि कोई भी पात्र किशोरी इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे. बंगाल के जिला स्तर के अस्पतालों को विशेष निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने क्षेत्रों में टीकाकरण की दैनिक रिपोर्ट सीधे राज्य मुख्यालय को भेजें.

इसे भी पढ़ें

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी

झारखंड को कैंसरमुक्त बनाने के लिए सीएचओ, सहिया साथी और सहिया की ट्रेनिंग शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >