सरकारी अस्पतालों के मरीजों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, शुभेंदु सरकार ने दैनिक बजट बढ़ाया

West Bengal Health News: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के खान-पान का खर्च लगभग दोगुना कर दिया है. कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है, जिससे मरीजों को बेहतर और पौष्टिक भोजन मिलेगा. दैनिक भोजन पर अब 56.64 रुपए की जगह 110 रुपए खर्च होंगे. 1 अगस्त से नयी व्यवस्था लागू होगी.

West Bengal Health News: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों के खान-पान और पोषण का खर्च बढ़ाने की घोषणा की है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के दैनिक भोजन बजट को 56.64 रुपए से बढ़ाकर 110 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है. मरीजों के भोजन की यह नयी और संशोधित दरें आगामी 1 अगस्त से राज्य भर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लागू होंगी.

कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ निर्णय

स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) के आदेश के अनुपालन में गठित एक विशेष समीक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है. समिति ने जून महीने में खाद्य पदार्थों की मौजूदा बाजार कीमतों और महंगाई का विस्तृत अध्ययन किया था.

भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार की सिफारिश

इसके बाद मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार के लिए दैनिक दर को लगभग दोगुना करने की सिफारिश की गयी थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया. फुल राइस डायट (Full Rice Diet) के लिए यह बढ़ी हुई दर मौजूदा नियमों के तहत लागू होगी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मरीजों की थाली हुई दो गुनी महंगी, 6 के बदले अब 10 रुपये की होगी स्कूल की मिड-डे मील

शुभेंदु अधिकारी ने बताया ऐतिहासिक व जन-केंद्रित कदम

इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया साझा की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों और स्कूलों दोनों जगह परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और पोषण मूल्य (Nutritional Value) को सुधारने के लिए यह ऐतिहासिक और जन-केंद्रित कदम उठाया है.

मध्याह्न भोजन का खर्च 6.78 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए किया

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना के तहत प्रति छात्र दैनिक आवंटन को भी 6.78 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए करने की घोषणा की थी. अस्पतालों में मरीजों का बजट बढ़ाये जाने से अब भर्ती मरीजों को अधिक पौष्टिक और बेहतर भोजन मिल सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >