बंगाल में 'अन्नपूर्णा भण्डार' योजना शुरू, महिलाओं के खाते में आने लगे 3000 रुपये

Suvendu Adhikari: सरकार का कहना है कि सभी आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है. चरणबद्ध तरीके से महिलाओं के खातों में यह राशि भेजी जाएगी.

कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की महिलाओं को राज्य में आधिकारिक तौर पर ‘अन्नपूर्णा भण्डार’ योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि देने का काम शुरू हो गया है. बुधवार से इस योजना के तहत सीधे बैंक खातों में योग्य महिलाओं के बैंक खातों में 3-3 हजार रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

28 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को मिली राशि

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस ऐतिहासिक शुरुआत की घोषणा करते हुए बताया कि योजना के पहले चरण में ही राज्य की 28 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे (डीबीटी के माध्यम से) तीन-तीन हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई है. चुनावी वादे को इतनी तेजी से लागू किए जाने के बाद से लाभार्थी महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं

चुनाव प्रचार के दौरान इस योजना को लेकर राज्य के सियासी गलियारों में काफी चर्चा थी. जहां विपक्षी दलों ने इसे महज एक चुनावी हथकंडा बताया था, वहीं नई सरकार ने गठन के बाद इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा. राज्य सचिवालय नबान्न सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर चरणबद्ध तरीके से बाकी बची महिलाओं के खातों में भी यह राशि भेजी जाएगी. इस योजना से बंगाल की महिलाएं आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी.

Also Read: बंगाल में मंत्रियों के विभाग फाइनल, लिस्ट लेकर आज शाम दिल्ली जायेंगे शुभेंदु अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >