बांकुड़ा : नाबालिग से रेप व मर्डर के संदिग्ध की भीड़ की पिटाई के बाद अस्पताल में हुई मौत

जिले के पात्रसायर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग लड़की को जंगल में ले जाकर कथित तौर पर उससे दुष्कर्म करने के बाद गला घोंट कर हत्या करने के संदिग्ध युवक ने उत्तेजित ग्रामीणों की सामूहिक पिटाई के बाद बिष्णुपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

प्रतिनिधि, बांकुड़ा

जिले के पात्रसायर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग लड़की को जंगल में ले जाकर कथित तौर पर उससे दुष्कर्म करने के बाद गला घोंट कर हत्या करने के संदिग्ध युवक ने उत्तेजित ग्रामीणों की सामूहिक पिटाई के बाद बिष्णुपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उसके और जंगल से पीड़ित बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों मामलों की अलग-अलग पड़ताल में पुलिस लग गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात पात्रसायर थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवक को गड्डा खोदते हुए कुछ ग्रामीणों ने देख लिया. संदेह होने पर लोग पास गये, तो गड्ढ़ा खोद रहा युवक वहां से भागने लगा. इस पर लोगों ने खदेड़ कर उस युवक को पकड़ लिया और पूछने लगे. तब ग्रामीणों के मुताबिक नशे में धुत लग रहे युवक ने बताया कि पास ही बच्ची मरी पड़ी है. उसे ठिकाने लगाने को गड्ढा खोद रहा था. इस पर ग्रामीण भड़क उठे एवं आसपास से कुछ और लोग वहां जुट गये. इसका पता चलते ही ग्रामीण गुस्से में आपे से बाहर हो गये और उस युवक की बेदम पिटाई कर दी. खबर पाते ही पात्रसायर के थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जंगल में पहुंचा और ग्रामीणों से पिट रहे युवक को छुड़ा कर नजदीकी बिष्णुपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही जंगल से ही नाबालिग बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

उधर, बिष्णुपुर जिला अस्पताल में उपचाराधीन जख्मी युवक लालू प्रसाद लोहार (करीब 23 वर्षीय) ने बुधवार को सुबह दम तोड़ दिया. पुलिस दोनों ही घटनाओं की अलग-अलग ढंग से जांच में लग गयी है. सूत्रों की मानें, तो मंगलवार को शाम नाबालिग लड़की अपने घर से बाहर निकली हुई थी. आरोप है कि तभी लालू प्रसाद लोहार नामक युवक उस बच्ची के पास गया और उसे बहला-फुसला कर करीबी जंगल ले गया. वहां कथित तौर पर बच्ची से मुंह काला करने के बाद उसका गला घोंट कर कत्ल कर दिया.

इधर, ग्रामीणों का दावा है कि जंगल में दरिंदगी और गला घोंटने से मरी बच्ची के शव को ठिकाने लगाने के वास्ते युवक गड्ढा खोद रहा था, तभी उस पर कुछ स्थानीय लोगों की नजर पड़ गयी और फिर युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा. तब उसे खदेड़ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उससे पूछताछ में माजरा सामने आया. स्थानीय लोगों ने नाबालिग लड़की का शव पास के जंगल में जाकर देखा. फिर गुस्सायी भीड़ ने आरोपी लालू प्रसाद लोहार को घेर लिया. ग्रामीणों के पूछने पर नशे में धुत आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की से हैवानियत की बात कबूली.

इससे उत्तेजित ग्रामीणों ने आरोपी की जम कर धुनाई कर दी. इसकी भनक लगते ही पात्रसायर थाने से भारी पुलिस कंपनी वहां पहुंची और ग्रामीणों की पिटाई से जख्मी युवक को छुड़ा कर नजदीकी बिष्णुपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. बुधवार सुबह उस युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. नाबालिग लड़की के शव और अस्पताल में मृत युवक की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों घटनाओं की जांच-पड़ताल में पुलिस लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >