सुरेंद्रनाथ कॉलेज नोट कांड: पूर्व गवर्निंग बॉडी के सदस्य समेत दो के खिलाफ एफआइआर

Note Scam : पुलिस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. वे नोट कहां से लाकर वहां रखे गये थे, हथियार क्यों वहां रखा गया था, इन सवालों का जवाब जानने के लिए फरार आरोपियों की तलाश का जा रही है.

कोलकाता से विकास की रिपोर्ट

Note Scam : कोलकाता. महानगर के सुरेंद्रनाथ कॉलेज परिसर से भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त रुपये और अवैध हथियार मिलने के मामले में मोचीपाड़ा थाने में कॉलेज के पूर्व गवर्निंग बॉडी के सदस्य देबाशीष बनर्जी और कॉलेज के ही एक वेंडर परितोष दत्ता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गयी है. शिकायत के अनुसार इन दोनों आरोपियों ने लंबे समय से आपराधिक साजिश के तहत कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर के कुछ कमरों और छात्र संघ (यूनियन) के कमरे पर जबरन दखल कर अपना ताला लगा दिया था. इसके बाद से वे उनका निजी इस्तेमाल कर रहे थे. कॉलेज प्रशासन जब भी उनसे कमरों की चाभी मांगते तो आरोपी उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते थे.

बारिश के पहले कमरों की सफाई के दौरान हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि आगामी मानसून को देखते हुए कॉलेज अधिकारियों ने बंद पड़े कमरों की सफाई के लिए ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे का ताला तोड़ा, तो वे दंग रह गए. कमरे के अंदर दो सूटकेस मिले. जो सड़े-गले और क्षतिग्रस्त हालत में रुपये के बंडल से भरे हुए थे. इसके बाद रात करीब 9.45 बजे प्रिंसिपल, शिक्षकों और छात्रों की मौजूदगी में आगे की जांच की गई, तो वहां से एक सिंगल शॉटर फायर आर्म्स भी बरामद हुआ. इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की तरफ से मोचीपाड़ा थाने में इन दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन धाराओं के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस सूत्र बताते हैं कि थाने में लिखित शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2) आपराधिक साजिश, 329(4) अवैध कब्जा, 324(5) नुकसान पहुंचाना और 351(2) आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही अवैध हथियार रखने के लिए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए)/35 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए पीडीपीपी एक्ट की धारा 3 भी लगाई गई है. पुलिस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. वे नोट कहां से लाकर वहां रखे गये थे, हथियार क्यों वहां रखा गया था, इन सवालों का जवाब जानने के लिए फरार आरोपियों की तलाश का जा रही है.

Also Read: मोथाबाड़ी हिंसा मामले में चार्जशीट दाखिल, एनआइए ने 31 लोगों के खिलाफ पेश किये साक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >