सुकांत मजूमदार ने राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर दी शुभकामनाएं

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने राष्ट्रीय ध्वज दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

संवाददाता, कोलकाता केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने राष्ट्रीय ध्वज दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उन्होंने भारत के तिरंगे झंडे की उत्पत्ति और विकास को दर्शाने वाला एक मिनट पांच सेकंड का एक सुंदर वीडियो भी साझा किया. मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने लिखा है कि 22 जुलाई 1947 के इस ऐतिहासिक दिन पर भारतीय संविधान सभा ने गर्व के साथ तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया था. तिरंगा केवल एक मात्र झंडा नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है. यह हमारी स्वतंत्रता, एकता और करोड़ों दिलों के सपनों का एक पवित्र प्रतीक है. सुकांत मजूमदार ने ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन के साथ 1906, 1907, 1917, 1921, 1931 और अंत में 1947 के तिरंगे झंडों को शामिल करते हुए यह प्रेरणादायक वीडियो साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >