अचानक बड़े भाई के सिर पर किया प्रहार, गयी जान

गाइघाटा थाना अंतर्गत ठाकुरनगर इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हो रही पूछताछ संवाददाता, बनगांव गाइघाटा थाना अंतर्गत ठाकुरनगर इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम अमृत ढाली (30) है. मृतका की पहचान अंशुमान ढाली (40) के रूप में हुई है. वह विदेश में नौकरी करता था. लेकिन पत्नी के छोड़ कर जाने के बाद ठाकुरनगर के बड़ा केष्टोनगर में अपने दो बच्चों के साथ भाई के साथ रह रहा था. जानकारी के अनुसार, दोनों भाई रोजाना एक साथ बैठ कर शराब पीते थे. रविवार रात भी जाम छलका रहे थे. इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया. आरोप है कि अमृत ने लकड़ी के पट्टे से अपने बड़े भाई अंशुमान के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं, नशे में धुत अमृत वहीं सो गया. सुबह नशा कटते ही बड़े भाई को अचेतावस्था में पड़ा देख आवाज लगायी. कोई जवाब नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोने लगा. इसके बाद इलाके के लोगों को सारी घटना बतायी. उधर, खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पड़ोसियों का कहना है कि नशे की वजह से ही यह घटना हुई. वहीं, पुलिस का कहना है गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि उसने सुनियोजित तरीके से अपने भाई की हत्या की या नशे की हालत में ऐसी घटना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >