जगदल : गंगा में नहाने के दौरान डूबा छात्र, लापता

उत्तर 24 परगना जिले के जगदल थाना क्षेत्र के बिचाली घाट नंबर चार पर शुक्रवार सुबह गंगा घाट पर स्नान करने गया एक छात्र डूब कर लापता हो गया.

जगदल थाना इलाके के बिचाली घाट की है घटना

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना जिले के जगदल थाना क्षेत्र के बिचाली घाट नंबर चार पर शुक्रवार सुबह गंगा घाट पर स्नान करने गया एक छात्र डूब कर लापता हो गया. जानकारी के अनुसार, लापता छात्र का नाम प्रिंस कुमार कहार (17) है. वह भाटपाड़ा के वार्ड 16 के बाबू क्वार्टर लेन का रहेवाला है. प्रिंस कांकीनाड़ा हाई स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है. मृतक के पिता विजय कहार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा अपने दो भतीजों के साथ गंगा में स्नान करने के लिए बिचाली घाट पर गया था. दो भतीजे सीढ़ियों पर खड़े होकर नहा रहे थे. जबकि एक युवक घाट के पास नहा रहा था. इसी दौरान वह पानी में बह गया और लापता हो गया. लोगों ने घटना की सूचना भाटपाड़ा थाना और डीएमजी के अधिकारी को दी. जानकारी पाकर भाटपाड़ा थाना और डीएमजी के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >