तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, दीवार से टकरायी

दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतला थाना क्षेत्र के मौखाली इलाके में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

दक्षिण 24 परगना के मौखाली इलाके में देर रात हुआ हादसा

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतला थाना क्षेत्र के मौखाली इलाके में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद सड़क किनारे स्थित एक घर की दीवार से जा टकरायी. घायलों की पहचान शराफत मोल्ला (राहगीर), शकील मोल्ला (बाइक चालक) और अरमान मोल्ला (सह-यात्री) के रूप में हुई है. बताया गया है कि शकील और अरमान भांगड़ थाना क्षेत्र के चंदनेश्वर इलाके से मौखाली ब्रिज घूमने आये थे.

वापसी के दौरान उन्होंने बाइक तेज रफ्तार में चलायी, जिससे नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे खड़े शराफत को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और बाइक पास की दीवार से टकरा गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कैनिंग महकमा अस्पताल ले जाया गया. वहां हालत गंभीर होने पर तीनों को कोलकाता के सीएनएमसी अस्पताल रेफर किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक की गति अत्यधिक थी. शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >