हिंसा में मारे गये भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभेंदु ने दी श्रद्धांजलि, निकाला मौन जुलूस

राज्य में वर्ष 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को भगवा दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने श्रद्धांजलि दी.

हल्दिया. राज्य में वर्ष 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को भगवा दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने श्रद्धांजलि दी. साथ ही नंदीग्राम में उनके नेतृत्व में शुक्रवार को मौन जुलूस भी निकाला गया. यह जुलूस इस दिन शाम को रेयापाड़ा ऑडिटोरियम से शुरू हुआ, जो अलग-अलग मार्गों से गुजरते हुए भीम बाजार स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष समाप्त हुआ. इस मौके पर भाजपा नेता प्रलय पाल, मेघनाथ पाल समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. श्री अधिकारी ने कहा कि अगले वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को पूरे बंगाल से उखाड़ फेंकना है. उन्होंने अन्य मुद्दौं को लेकर भी तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >