एसएफआइ ने टीएमसीपी पर लगाया मारपीट का आरोप

नवग्राम हीरालाल पाल कॉलेज की घटना

नवग्राम हीरालाल पाल कॉलेज की घटना हुगली. हुगली के कोन्नगर स्थित नवग्राम हीरालाल पाल कॉलेज के एक छात्र को तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के सदस्यों द्वारा बुरी तरह पीटे जाने का आरोप लगा है. बी कॉम प्रथम वर्ष के छात्र अरिंदम हलदार ने आरजी कर की घटना के विरोध में एक रैली करने की कोशिश की थी, जिसके बाद कथित रूप से टीएमसीपी के सदस्यों ने उससे मारपीट की. घटना की उत्तरपाड़ा थाने में शिकायत की गयी है. हालांकि, टीएमसीपी ने आरोपों से इनकार किया है. टीएमसीपी नेता शुभदीप मुखर्जी ने बताया कि महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कुछ लड़कियों ने अरिंदम की पिटाई कर दी. कॉलेज के प्राचार्य श्रीकांत सामंत ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है. लिखित शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >