हासनाबाद : नाबालिग से यौन शोषण, आरोपी फरार

उत्तर 24 परगना के हासनाबाद थानांतर्गत टाकी नगरपालिका के वार्ड 11 में एक नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया है

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के हासनाबाद थानांतर्गत टाकी नगरपालिका के वार्ड 11 में एक नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के मुताबिक, आठ वर्षीय नाबालिग इलाके के एक मंदिर के सामने खेल रही थी. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसे अपने घर बुलाया और यौन शोषण किया. घटना के बाद बच्ची बीमार पड़ गयी. इसके बाद परिजनों को सारी बात का पता और उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. नाबालिग का मेडिकल कराने के साथ ही शनिवार को बशीरहाट महकमा अदालत में गुप्त बयान लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >