Table of Contents
Sandeshkhali Vidhan Sabha: उत्तर 24 परगना जिले में सुंदरवन के मुहाने पर बसा है संदेशखाली. बशीरहाट लोकसभा के अंतर्गत आने वाले संदेशखाली विधानसभा (एसटी) क्षेत्र में लगातार 2 बार से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जीत रहे हैं. कभी कांग्रेस और वामदलों के बीच टक्कर होती थी. अब माहौल बदल चुका है. यहां टक्कर टीएमसी बनाम भाजपा हो गयी है.
हालांकि, इस बार यानी बंगाल विधानसभा 2026 में टीएमसी, भाजपा, कांग्रेस और वामदलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. टीएमसी ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. सुकुमार महता की जगह झरना सरदार को प्रत्याशी बनाया है. भाजपा ने सनत सरदार को, कांग्रेस ने युधिष्ठिर भूमिज को टिकट दिया है. वामदलों की ओर से माकपा के रवींद्रनाथ महतो यहां ताल ठोंक रहे हैं.
2026 का चुनावी रण : पार्टियों का प्रदर्शन और आंकड़ों की बाजीगरी
संदेशखाली विधानसभा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित (ST Reserved Seat) है. इसका इतिहास और वर्तमान दोनों दिलचस्प है. निर्वाचन आयोग (eci.gov.in) के आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, तो पायेंगे कि कई दलों के लिए यहां की जमीन अब खिसक रही है. SIR के बाद इस विधानसभा क्षेत्र के वोटर का आंकड़ा बदल गया है. 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट पर कुल 2,31,094 वोटर्स हैं. इनमें 1,20,684 पुरुष 1,10,405 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. यह पूरी तरह से ग्रामीम विधानसभा क्षेत्र है.
2016 से संदेशखाली में जीत रही है टीएमसी
तृणमूल कांग्रेस (TMC) को वर्ष 2016 में पहली बार यहां जीत मिली थी. ममता बनर्जी की पार्टी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के 34 साल के दबदबे को खत्म करके यहां विजय ध्वज लहराया था. वर्ष 2021 में सुकुमार महता ने कुल 1,12,450 वोट (54.6 प्रतिशत) हासिल करके अपनी विधायकी बरकरार रखी. हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में इसी विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी पिछड़ गयी और उसे 43.32 प्रतिशत वोट ही मिल पाये.
रॉकेट की तरह बढ़ा बीजेपी के वोट का ग्राफ
भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ग्राफ संदेशखाली में रॉकेट की तरह बढ़ा है. वर्ष 2011 में महज 11.27 प्रतिशत वोट पाने वाली बीजेपी ने वर्ष 2021 में 35.36 प्रतिशत और लोकसभा चुनाव 2024 में 47.47 प्रतिशत वोट हासिल की थी.
बंगाल चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1977 से 2011 तक संदेशखाली में था वामदलों का साम्राज्य
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) ने वर्ष 1977 से 2011 तक लगातार 8 बार यहां से जीत दर्ज की. वाममोर्चा की सबसे मजबूत पार्टी माकपा आज पूरी तरह से हाशिये पर है. वर्ष 2016 में निरापद सरदार को टीएमसी के सुकुमार महता ने पराजित कर दिया था. वाम मोर्चा अब अपनी खोयी जमीन तलाश रहा है.
Sandeshkhali Vidhan Sabha: खास बातें
- वोटर प्रोफाइल : निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में यहां 2,45,817 वोटर थे. इनमें 36.04 प्रतिशत अनुसूचित जाति (एससी) और 25.10 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (एसटी) के मतदाता थे.
- महिलाओं की स्थिति : संदेशखाली का पूरा मुद्दा इस बार के चुनाव में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के इर्द-गिर्द सिमट गया है.
- इस बार चुनाव के मुद्दे : भ्रष्टाचार, राशन घोटाला, शेख शाहजहां और मूसा से जुड़ी हिंसा वर्ष 2026 के चुनाव में सबसे बड़े फैक्टर होंगे.
संदेशखाली का चुनावी इतिहास
- संदेशखाली में वामदलों की लगातार 10 बार की जीत के बाद बना दबदबा खत्म हो चुका है. अब यहां TMC और BJP के बीच सीधी टक्कर है.
- वर्ष 2016 में 87.20 प्रतिशत वोट हुआ था. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां 82.16 प्रतिशत वोट हुआ. मतदान प्रतिशत में 5 प्रतिशत की गिरावट आयी.
- जनवरी 2024 की हिंसा और भ्रष्टाचार के आरोपों ने सत्ताधारी पार्टी की छवि पर गहरा असर डाला है. जनवरी 2025 में मूसा कांड ने इस दाग को और गहरा कर दिया है.
- भाजपा ने पिछले 10 सालों में अपने वोट शेयर को 11 प्रतिशत से बढ़ाकर 47 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है. यह बताता है कि क्षेत्र में उसकी पकड़ मजबूत हुई है.
संदेशखाली एसटी विधानसभा चुनाव 2021 के आंकड़े
| उम्मीदवार | पुरुष | महिला | थर्ड जेंडर | कुल |
|---|---|---|---|---|
| नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 6 | 0 | 0 | 6 |
| नामांकन रद्द | 0 | 0 | 0 | 0 |
| नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 0 | 0 | 0 | 0 |
| चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 6 | 0 | 0 | 6 |
| जमानत जब्त | 4 | 0 | 0 | 4 |
| निर्वाचक | ||||
| सामान्य (विदेशी मतदाताओं को छोड़कर) | 122255 | 116312 | 5 | 238572 |
| आप्रवासी मतदाता (ओवरसीज वोटर) | 0 | 0 | 0 | 0 |
| सर्विस वोटर | 58 | 3 | 0 | 61 |
| कुल | 122313 | 116315 | 5 | 238633 |
| मतदाता | ||||
| सामान्य (विदेशी मतदाताओं को छोड़कर) | 105902 | 98993 | 0 | 204895 |
| आप्रवासी मतदाता (ओवरसीज वोटर) | 0 | 0 | 0 | 0 |
| प्रॉक्सी वोटर | 0 | |||
| पोस्टल मतदाता | 1139 | |||
| कुल | 105902 | 98993 | 0 | 206034 |
| मतदान का प्रतिशत | 86.34 प्रतिशत | |||
| वोट का हिसाब | ||||
| इवीएम में पड़े कुल मत | 204895 | |||
| इवीएम से घटाये गये वोट (टेस्ट+अन्य कारणों से रद्द+ ‘NOTA’) | 2454 | |||
| इवीएम में दर्ज कुल वैध मत | 202441 | |||
| पोस्टल वोटर के कुल मत | 1139 | |||
| पोस्टल वोटर से घटाये मत (पोस्टल वोटर के रद्द मत + पोस्टल वोटर के द्वारा NOTA को दिये गये वोट) | 249 | |||
| पोस्टल मतदाताओं के वैध मतों की संख्या | 890 | |||
| कुल वैध मतों की संख्या | 203331 | |||
| इवीएम में टेस्ट वोट की संख्या | 0 | |||
| NOTA को पड़े कुल मतों की संख्या (पोस्टल वोट समेत) | 2456 | |||
| टेंडर वोट | 0 | |||
संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र का वर्तमान विधायक किस पार्टी से है?
वर्तमान में संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कब्जा है और सुकुमार महता यहां के विधायक हैं.
क्या संदेशखाली एक आरक्षित सीट है?
जी हां. वर्ष 2008 के परिसीमन आदेश के बाद से यह सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हो गयी है.
वर्ष 2021 के चुनाव में हार-जीत का अंतर क्या था?
वर्ष 2021 में तृणमूल कांग्रेस के सुकुमार महता ने भाजपा के डॉ भास्कर सरदार को 39,685 वोटों के अंतर से पराजित किया था.
संदेशखाली में मुख्य चुनावी मुद्दे क्या हैं?
संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुख्य रूप से भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा (शेख शाहजहां मामला) और सुंदरवन इलाके में बुनियादी ढांचे का अभाव प्रमुख मुद्दे हैं.
बंगाल चुनाव परिणाम 2021: संदेशखाली एसटी विधानसभा सीट का पूरा गणित यहां देखें
| उम्मीदवारों के नाम | उम्मीदवार का लिंग | उम्र | वर्ग | पार्टी का नाम | सामान्य वोट | पोस्टल वोट | कुल वोट | प्राप्त वोट का प्रतिशत | कुल वोट पड़े |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| सुकुमार महता | पुरुष | 44 | एसटी | तृणमूल कांग्रेस | 111970 | 480 | 112450 | 54.64 | 238633 |
| डॉ भास्कर सरदार | पुरुष | 43 | एसटी | बीजेपी | 72416 | 349 | 72765 | 35.36 | 238633 |
| बरुण महतो | पुरुष | 38 | एसटी | आरएसएससीएमजेपी | 14340 | 47 | 14387 | 6.99 | 238633 |
| NOTA | NOTA | 2454 | 2 | 2456 | 1.19 | 238633 | |||
| हरिश्चंद्र सरदार | पुरुष | 55 | एसटी | निर्दलीय | 1955 | 6 | 1961 | 0.95 | 238633 |
| सुबल चंद्र सरदार | पुरुष | 50 | एसटी | निर्दलीय | 1058 | 5 | 1063 | 0.52 | 238633 |
| खोकन सरदार | पुरुष | 46 | एसटी | निर्दलीय | 702 | 3 | 705 | 0.34 | 238633 |
| कुल | 204895 | 892 | 205787 | 86.24 | |||||
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव से पहले आई-पैक कार्यालय पर ईडी की रेड पर सीपीएम ने कह दी ये बड़ी बात
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से दिलीप घोष की मुलाकात से राजनीतिक हलचल तेज
बंगाल चुनाव 2026 की तैयारी में जुटी भाजपा, दिलीप घोष ने अमित शाह की तारीफों के पुल बांधे
