खास बातें
BJP Matrushakti Bharosa Card: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए अपना सबसे बड़ा चुनावी कार्ड खेल दिया है. बुधवार को बांग्ला नववर्ष ‘पोइला बोइसाख’ के पावन अवसर पर कोलकाता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भाजपा ने ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ का शुभारंभ किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने संयुक्त रूप से इस कार्ड का अनावरण किया. भाजपा ने संकल्प लिया है कि राज्य में उनकी सरकार बनते ही बंगाल की प्रत्येक महिला को बिना किसी भेदभाव के हर महीने 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी.
मंच पर जुटी भाजपा की ‘नारी शक्ति’
कोलकाता में हुए इस शक्ति प्रदर्शन में भाजपा के दिग्गज चेहरे शामिल हुए. स्मृति ईरानी और शुभेंदु अधिकारी के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा और प्रदेश महासचिव शशि अग्निहोत्री मौजूद रहीं. अभिनेत्री रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल भी इस अवसर पर मौजूद रहीं.
स्मृति ईरानी ने ममता सरकार पर किया प्रहार
स्मृति ईरानी ने राज्य की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तृणमूल सरकार को आड़े हाथों लिया. स्मृति ने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में ‘वन स्टॉप सेंटर’ और ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ के जरिये महिलाओं को त्वरित न्याय दिया. बंगाल में अपराधियों को बचाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने वादा किया कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर ‘लखपति दीदी’ योजना और एमएसएमई (MSME) के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मछली और खान-पान के विवाद पर कड़ा जवाब
तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगाये गये सांस्कृतिक आरोपों पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि टीएमसी मुद्दों की राजनीति करने की बजाय भ्रामक प्रचार कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा बंगाल के खान-पान, मछली खाने की परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का पूरा सम्मान करती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की असली लड़ाई केवल भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ है.
इसे भी पढ़ें : लक्ष्मी भंडार योजना 2026 : 1000 रुपए को बढ़ाकर 1500 रुपए क्यों किया गया?
BJP Matrushakti Bharosa Card: और दिलचस्प होगी बंगाल की जंग
इस कार्ड को लांच करके भाजपा ने सीधे तौर पर ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को चुनौती दी है. इससे आने वाले दिनों में बंगाल की चुनावी जंग और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें
लक्ष्मी भंडार योजना 2026: बंगाल सरकार अब देगी 1500 रुपए, कौन और कैसे ले सकता है लाभ?
BJP का 3000 रुपए वाला वादा पोंजी स्कीम, TMC ने कहा- लक्ष्मी भंडार ही बंगाल का असली भरोसा
