खास बातें
Samik Bhattacharya BJP Bengal: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनावी पारा चढ़ रहा है, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है. शमिक ने दावा किया है कि राज्य में चौथी बार तृणमूल कांग्रेस की सरकार नामुमकिन है.
बंगाल में ममता ने जान-बूझकर फैलायी अशांति
शमिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर प्रशासनिक मिलीभगत से मतदाता सूची में गड़बड़ी करने और जान-बूझकर अशांति फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने साफ कहा कि तृणमूल चाहे पुरानी वोटर लिस्ट पर ही चुनाव लड़ ले, फिर भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा.
SIR विवाद : 12 राज्यों में लागू, हंगामा सिर्फ बंगाल में क्यों?
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हो रहे विरोध पर शमिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी जान-बूझकर एसआईआर के मुद्दे पर राज्य में हंगामा खड़ा कर रही है. यह प्रक्रिया देश के 12 राज्यों में चल रही है, लेकिन बंगाल को छोड़कर कहीं और विरोध नहीं हो रहा है. एसआईआर भाजपा की योजना नहीं है. यह चुनाव आयोग का विषय है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप, भाजपा समर्थकों के काटे जा रहे नाम
शमिक भट्टाचार्य ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से उन क्षेत्रों में नाम काटे गये हैं, जहां भाजपा मजबूत है. कोलकाता में चार पीढ़ियों से रह रहे परिवारों के नाम भी लिस्ट से गायब कर दिये गये हैं, जिससे लोगों में भारी भ्रम और नाराजगी है. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि फॉर्म-7 और अन्य गड़बड़ियों को लेकर पार्टी की शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही है.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी का अमित शाह को चैलेंज- हिम्मत है तो 4 मई को कोलकाता में रहें, सूद समेत होगा हिसाब
Samik Bhattacharya BJP Bengal: मुख्यमंत्री के उकसावे पर हुई मोथाबाड़ी हिंसा
मालदा के मोथाबाड़ी में हुई अशांति के लिए शमिक भट्टाचार्य ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई स्वतःस्फूर्त आंदोलन नहीं था. मुख्यमंत्री की उकसाने वाली टिप्पणियों के बाद योजनाबद्ध तरीके से फैलायी गयी हिंसा थी.
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में वोटर लिस्ट से 40 फीसदी मुस्लिम गायब, गुजराती वोट बैंक भी नाराज, ‘गढ़’ बचा पायेंगी ममता बनर्जी?
टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई दिग्गज
शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में कई विशिष्ट व्यक्तियों ने भाजपा का दामन थामा. सदस्यता ग्रहण करने वालों में जमालपुर पंचायत समिति के सदस्य बसान बाग और अनुपम मलिक, शिक्षक नेता पिंटू सिंह, तृणमूल श्रमिक संगठन के नेता गौर सुंदर मंडल जैसे लोग शामिल हैं. भाजपा का मानना है कि नये सदस्यों के जुड़ने और जनता के आक्रोश के चलते इस बार बंगाल की सत्ता में परिवर्तन तय है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए EVM-VVPAT तैयार, 44378 पोलिंग स्टेशनों पर 23 अप्रैल को वोट
उत्तर बंगाल में गरजे हिमंता बिस्व सरमा, घुसपैठ, बीफ और चाय श्रमिकों पर ममता बनर्जी को घेरा
