बंगाल में लगेगा रूसी सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर, पूजा से पहले हल्दिया को मिलेगी बड़ी सौगात

रूसी कंपनियों ने पश्चिम बंगाल में सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में निवेश में रुचि दिखाई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य जल्द इस संबंध में मुंबई का दौरा करेंगे. इसके अलावा, दुर्गा पूजा से पहले हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स के नए प्लांट का भी उद्घाटन हो सकता है.

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने सोमवार को दावा किया कि रूसी कंपनियों ने राज्य में सेमीकंडक्टर उद्योग और डेटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश की रुचि दिखायी है. निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के लिए वह जल्द मुंबई का दौरा करेंगे.

'स्टार्टअप और भारी उद्योग से बदलेगी बंगाल की तस्वीर'

गणेश पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि भारी उद्योग और स्टार्टअप के बिना बंगाल के आर्थिक विकास को गति नहीं मिलेगी. उनके अनुसार, नयी सरकार बनने के बाद सिंडिकेट राज खत्म हुआ है और कुछ महीनों में इसका असर दिखेगा. उन्होंने कहा कि रातोंरात बदलाव संभव नहीं है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूजा से पहले होगा नये प्लांट का उद्घाटन

उन्होंने बताया कि पूजा से पहले हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स के नये प्लांट का उद्घाटन हो सकता है. उद्योगपति पूर्णेंदु चट्टोपाध्याय से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की इस संबंध में बातचीत हुई है. प्रस्तावित रूप से 14 अक्तूबर को मुख्यमंत्री नयी परियोजना का शुभारंभ कर सकते हैं.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >