हावड़ा में आपा खो बैठे भाजपा प्रत्याशी रुद्रनील घोष! चुनाव प्रचार के बीच छिड़ा ‘नारा युद्ध’, वीडियो वायरल

Rudranil Ghosh BJP Shibpur: हावड़ा की शिवपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रुद्रनील घोष और एक टीएमसी कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गयी. आरोप है कि अभिनेता ने कार्यकर्ता की शर्ट फाड़ दी. रुद्रनील ने सफाई में कहा कि वह तो उसे गले लगा रहे थे.

Rudranil Ghosh BJP Shibpur| हावड़ा, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान हावड़ा की शिवपुर सीट पर भारी हंगामा देखने को मिला. शिवपुर से भाजपा प्रत्याशी और मशहूर अभिनेता रुद्रनील घोष उस समय विवादों में घिर गये, जब प्रचार के दौरान उनकी एक तृणमूल कार्यकर्ता से तीखी झड़प हो गयी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रुद्रनील ने आपा खोकर टीएमसी कार्यकर्ता को पकड़ लिया, जिससे उसकी शर्ट तक फट गयी.

‘जॉय बांग्ला’ के नारे पर भड़के अभिनेता?

रुद्रनील घोष शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्थित डब्ल्यू रोड इलाके में समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद एक तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता ने रुद्रनील को देखते ही ‘जॉय बांग्ला’ के नारे लगाने शुरू कर दिये. आरोप है कि विपक्षी पार्टी का नारा सुनते ही भाजपा प्रत्याशी अपना आपा खो बैठे. वह सीधे कार्यकर्ता के पास पहुंच गये.

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, BJP-TMC की भिड़ंत से रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गिरीश पार्क

खींचतान में फटी शर्ट, लोग रह गये हैरान

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों के बीच पहले जुबानी जंग हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गयी. आरोप है कि रुद्रनील घोष ने टीएमसी कार्यकर्ता को इतनी जोर से पकड़ा कि उसकी कमीज फट गयी. बीच सड़क पर मचे इस हंगामे को देखकर आसपास के लोग और दुकानदार दंग रह गये. मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रुद्रनील की सफाई- विवाद नहीं, मैंने तो उसे चूमा

इस पूरे विवाद पर जब अभिनेता और भाजपा नेता रुद्रनील घोष से सवाल किया गया, तो उन्होंने एक अलग ही कहानी सुनायी. उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा- वहां एक भाई ने ‘जॉय बांग्ला’ का नारा लगाया था. वह मेरे भाई जैसा है. मैंने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि प्यार से गले लगाया और उसे चूमा. इसमें विवाद जैसी कोई बात ही नहीं है.

इसे भी पढ़ें

कालीघाट के पास रोड शो के दौरान भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, देखें Video

BJP के प्रचार में बवाल, कार्यकर्ताओं ने TMC प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, ‘मार का बदला मार’ की चेतावनी

गिरीश पार्क : मोदी की सभा से पहले भाजपा व तृणमूल समर्थकों में झड़प

अगर भाजपा ने बंगाल में चोट पहुंचाने की कोशिश की, तो पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी : ममता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >