ट्रेनों से बंगाल आ रहे कैश और ड्रग्स पर RPF की पैनी नजर, अब तक 12 करोड़ से ज्यादा के माल जब्त, 102 गिरफ्तार

RPF Bengal Election 2026 Seizures: पूर्व रेलवे के बंगाल क्षेत्र में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई. चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 12.05 करोड़ की संपत्ति जब्त. 2.37 करोड़ कैश और भारी मात्रा में हेरोइन-गांजा बरामद. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

RPF Bengal Election 2026 Seizures| कोलकाता, श्रीकांत शर्मा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेनों और स्टेशनों पर निगरानी कड़ी कर दी है. 15 मार्च से लागू आचार संहिता के बाद अब तक पूर्व रेलवे के बंगाल क्षेत्र में 12.05 करोड़ रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किये गये हैं. इस दौरान 124 मामलों में कार्रवाई करते हुए 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

2024 लोकसभा चुनाव से कई गुणा अधिक जब्ती

रेलवे सूत्रों के अनुसार, 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 3.65 करोड़ रुपए की बरामदगी के मुकाबले यह रकम बहुत बड़ी है. ट्रेनों व प्रमुख स्टेशनों पर सघन जांच के कारण 2.37 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी के साथ 17 लोगों को पकड़ा गया. इसके अलावा 535 ग्राम सोना (करीब 76.23 लाख रुपए) और 40,913 ग्राम चांदी (करीब 58.45 लाख रुपए) के साथ 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

करोड़ों की हेरोइन और गांजा जब्त, 13 गिरफ्तार

नशीले पदार्थों की तस्करी पर भी बड़ी कार्रवाई हुई है. आरपीएफ ने 1,890 लीटर शराब के साथ 54 लोगों को पकड़ा. करीब दो करोड़ रुपए मूल्य की 1.032 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को और 1.83 करोड़ रुपए मूल्य के 367 किलोग्राम गांजा के साथ 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्सल क्षेत्रों में छापेमारी, प्रतिबंधित सामान भी जब्त

इतना ही नहीं, पार्सल वैन और पार्सल क्षेत्रों में छापेमारी कर प्रतिबंधित सामान भी जब्त किये गये. इनमें 95,634 रुपए मूल्य के प्रतिबंधित कफ सिरप, 19,878 किलोग्राम पोस्ता (करीब 2.87 करोड़ रुपए), 7,040 किलोग्राम पान मसाला व तंबाकू उत्पादों के 35,600 पैक शामिल हैं.

चुनाव के मद्देनजर प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. सीसीटीवी निगरानी, डॉग स्क्वायड और विशेष टीमों के जरिये 24 घंटे जांच अभियान चलाया जा रहा है. आरपीएफ के विशेष बल के साथ डॉग स्क्वायड की तैनाती की गयी है. रेलवे परिसर के साथ-साथ ट्रेनों में भी निगरानी और जांच काफी बढ़ा दी है.

अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्व रेलवे

इसे भी पढ़ें

शालीमार स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस से उतरे नेपाली नागरिक के पास मिले 23.64 लाख के डॉलर और यूरो

बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >