रितुराज होटल के मालिक समेत तीन को 14 तक पीसी

सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि आग में 14 लोग मारे गये थे

कोलकाता.जोड़ासाको थाना क्षेत्र के ऋतुराज होटल में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार होटल के मालिक आकाश चावला के अलावा गौरव कपूर और सगीर अली को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया था. अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपियों को 14 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि आग में 14 लोग मारे गये थे. उस होटल से एलपीजी सिलेंडर और कई रसायन पाये गये हैं. एफएसएल रिपोर्ट आ गई है और जांच के लिए पुलिस हिरासत का अनुरोध किया गया है. अदालत ने तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों को 14 मई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >