आरजीकर दुष्कर्म व हत्या मामला : सीबीआई के जांच अधिकारी बदले, 3 सदस्यों की एसआईटी बनी

कोलकाता के आरजी कर दुष्कर्म व हत्या मामले में सीबीआई ने जांच अधिकारी बदल दिये हैं. तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. अगली रिपोर्ट 15 सितंबर को पेश की जायेगी.

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म एवं हत्या की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है. गुरुवार को सीबीआई ने इस केस से जुड़ी अपनी 12वीं स्टेटस रिपोर्ट सियालदह कोर्ट में जमा की. सुनवाई एसीजेएम सुल्तान महमूद की कोर्ट में हुई.

संदीपनी गर्ग बने केस के नये आईओ

संदीपनी गर्ग को इस केस के लिए नया इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (आईओ) नियुक्त किया गया है. सुनवाई के दौरान, सीबीआई के वकील पार्थ सारथी दत्ता ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद एसआईटी बनाई गई थी. उन्होंने बताया कि नए नियुक्त आईओ कोर्ट में मौजूद हैं. पिछली आईओ सीमा पाहुजा से केस के डॉक्यूमेंट्स ले लिए गए हैं. तीन पेज की 12वीं स्टेटस रिपोर्ट के साथ सीडी के 20 वॉल्यूम भी जमा किए गये हैं.

3 वरिष्ठ अधिकारियों की बनी एसआईटी

अदालत सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की तरफ से अदालत के निर्देश के बाद इस मामले की आगे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इस एसआईटी में तीन सदस्य हैं. जिसमें एक जॉइंट डायरेक्टर, एक एडिशनल एसपी और एक डीएसपी मौजूद हैं. गुरुवार को सुनवाई के दौरान पीड़िता के माता-पिता भी कोर्ट में मौजूद थे. पीड़िता के परिवार की ओर से पेश वकील अमर्त्य दे ने पूर्व एमएलए निर्मल घोष की भूमिका का मुद्दा उठाया और सीएफएसएल रिपोर्ट से कथित छेड़छाड़ के मामले में तीन लोगों की भूमिका की ओर कोर्ट का ध्यान खींचा.

ये भी पढ़ें: आरजी कर कांड में निर्मल घोष से CBI की पूछताछ, श्मशान घाट के रजिस्टर ने बढ़ायी TMC नेता की मुश्किलें

15 सितंबर को कोर्ट में सौंपेगी अगली स्टेटस रिपोर्ट

पीड़िता की परिवार की तरफ से वकील ने बताया कि आरजी कर घटना को लगभग दो साल हो चुके हैं. पीड़िता की मां इस मामले में अपना बयान दर्ज कराना चाहती हैं. अगली स्टेटस रिपोर्ट जमा करने की तारीख 15 सितंबर तय की गई है. कोर्ट के बाहर पीड़िता की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामला जांच के दायरे में है. उन्होंने कहा कि नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है और सख्ती से मामले देख रही है. उदाहरण के तौर पर हाल ही में चार आइपीएस अधिकारियों के सस्पेंशन का जिक्र किया गया और भरोसा जताया कि नई सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्हें न्याय दिलाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash kumar gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >