कोलकाता पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों में फेरबदल

52 अधिकारियों का हुआ तबादला, इनमें आठ महिला इंस्पेक्टर

11 पुरुष और चार महिला असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारियों का भी स्थानांतरण कोलकाता. लालबाजार की ओर से कोलकाता पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक के 52 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. इनमें कई थानों के प्रभारी अधिकारी (ओसी) शामिल हैं. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण थानों में नये ओसी की नियुक्ति की गयी है. जारी सूची के मुताबिक, राजेश कुमार सिंह को ठाकुरपुकुर थाने से स्थानांतरित कर बेनियापुकुर थाने का नया ओसी बनाया गया है, जबकि पार्क स्ट्रीट थाने के ओसी बाप्पादित्य नस्कर को बहूबाजार थाने का ओसी नियुक्त किया गया है. अन्य प्रमुख तबादलों में ओसी पंचशायर संजय मुखर्जी को ओसी साउथ पोर्ट, ओसी हेस्टिंग्स चैतन चैपियर को ओसी पंचशायर, ओसी साउथ पोर्ट सुब्रत दास को ओसी हेस्टिंग्स, ओसी बेलियाघाटा प्रोसनजीत पोद्दार को ओसी अम्हर्स्ट स्ट्रीट, ओसी अम्हर्स्ट स्ट्रीट सैकत नियोगी को ओसी बेहला, ओसी फूलबागान सुरोजीत बनर्जी को ओसी हरिदेवपुर, ओसी न्यू अलीपुर आलोक कुमार सरकार को ओसी फूलबागान, एडिशनल ओसी कसबा सुभाष मंडल को ओसी न्यू अलीपुर, ओसी चारू मार्केट समरेन्द्र चक्रवर्ती को ओसी गिरीश पार्क, ओसी तारातला सुशांत कुंडू को ओसी चारू मार्केट, ओसी गिरीश पार्क हीरक दलपति को ओसी पार्क स्ट्रीट, एडिशनल ओसी आनंदपुर प्रोकितेश घोष को ओसी तपसिया, ओसी तिलजला सुप्रतीक बंद्योपाध्याय को ओसी सिंथी, ओसी बेहला अनिमेष हावलादार को ओसी तिलजला, ओसी रिजेंट पार्क अरिजीत चट्टोपाध्याय को ओसी बेलियाघाटा, ओसी हरिदेवपुर प्रसून दे सरकार को ओसी आनंदपुर, एडिशनल ओसी चारू मार्केट कुंतल विश्वास को ओसी ठाकुरपुकुर, एडिशनल ओसी बेलियाघाटा राजू दास को ओसी तारातला, एससीओ के करुणाशंकर सिंह को ओसी रिजेंट पार्क नियुक्त किया गया है. इसके अलावा ओसी तपसिया राजीव साहू को एसटीएफ, ओसी सिंथी सुमित कुमार घोष को एससीओ, एडिशनल ओसी बड़ाबाजार सुब्रत सरकार को एडिशनल ओसी कसबा, एडिशनल ओसी फूलबागान जयंत सरकार को एडिशनल ओसी चितपुर, एडिशनल ओसी टाला पल्लव विश्वास को एडिशनल ओसी बड़ाबाजार, ट्रैफिक विभाग के अनिर्वाण हाल्दार को एडिशनल ओसी टाला, एडिशनल ओसी न्यू अलीपुर बिमल विश्वास को एडिशनल ओसी हरिदेवपुर, एडिशनल ओसी नेताजीनगर सुब्रत पांडेय को एडिशनल ओसी न्यू अलीपुर, पीटीएस के अमर विश्वास को एडिशनल ओसी चारू मार्केट, एडिशनल ओसी जादवपुर बबाई भट्टाचार्य को एडिशनल ओसी बहूबाजार, एडिशनल ओसी बहूबाजार राज कुमार मिश्रा को एडिशनल ओसी श्यामपुकुर, एचजीओ के संजीव चक्रवर्ती को एडिशनल ओसी जादवपुर, एसबी के मनीष सिंह को एडिशनल ओसी इंटाली, एसबी के अतनु राय को एडिशनल ओसी फूलबागान, एडिशनल ओसी श्यामपुकुर शुभंकर बसाक को एडिशनल ओसी आनंदपुर बनाया गया है. इसके साथ ही आठ महिला इंस्पेक्टर तथा 11 पुरुष और चार महिला असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >