कोलकाता में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- ‘मोदीनॉमिक्स’ भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी का आधार

Rajnath Singh Modinomics: कोलकाता में 'सेवा से संकल्प' अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और 'मोदीनॉमिक्स' के प्रभाव पर विस्तार से बात की.

Rajnath Singh Press Conference on Seva Se Sankalp Abhiyan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक दृष्टिकोण यानी ‘मोदीनॉमिक्स’ ने भारत के तेज आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखी है. इसी वजह से आज देश लगातार प्रगति और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. कोलकाता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में एक ऐसा माहौल तैयार हुआ, जिसने भारत की बौद्धिक क्षमता और मानव संसाधन को पूरी क्षमता के साथ काम करने का अवसर दिया.

2014 के बाद बदला देश का माहौल

रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भी भारत के पास बौद्धिक क्षमता और मानव संसाधन की कोई कमी नहीं थी, लेकिन तब वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रहे थे. पीएम मोदी ने एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया, जहां देश का हर वर्ग अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठा रहा है. गरीबों के कल्याण के लिए भेजा जाने वाला सरकारी पैसा अब सीधे उन तक पहुंच रहा है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो चुकी है.

100 से अधिक देशों को हो रहा रक्षा निर्यात

  • देश की रक्षा आत्मनिर्भरता पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का रक्षा क्षेत्र आज अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है.
  • भारत अब 100 से अधिक देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है.
  • रक्षा उत्पादन और निर्यात में भारत हर साल नये रिकॉर्ड बना रहा है.
  • ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में ही आधुनिक हथियारों का निर्माण हो रहा है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday: बंगाल में महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’, शुभेंदु अधिकारी की अपील- घरों, संस्थानों और मंदिरों में दीये जलायें

शुभेंदु अधिकारी के कामकाज की तारीफ

रक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी की खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि राज्य में शुभेंदु अधिकारी के कार्यों की सराहना पूरे देश में हो रही है. राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल ‘विकसित भारत’ के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान देगा.

17 सितंबर से ‘सेवा से संकल्प’ अभियान

राजनाथ सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक महीनेभर चलने वाला ‘सेवा से संकल्प’ अभियान आयोजित कर रही है. यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष (गुजरात के सीएम के रूप में 13 साल और प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष) पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी की यात्रा गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से शुरू हुई थी और प्रधानमंत्री के रूप में आज भी जारी है. इस 25 साल के कार्यकाल ने देश की राजनीति और विकास को नयी दिशा दी है.

ये भी पढ़ें: सेवा संकल्प अभियान : वडनगर से वाराणसी बाइक रैली में बंगाल से जा रहे भाजयुमो के 70 लोग

पहली बार लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ के सभी 6 अंतरे का हुआ गायन

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी 6 अंतरे गाये गये, जो पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >