पश्चिम बंगाल के मालदा रेल मंडल के न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के पास भू-धंसान में 80 मीटर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है. रेलवे ट्रैक करीब 3 फीट तक जमीन में धंस गया था. क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम तेजी से रेलवे ने पूरा करवाया. शनिवार (5 सितंबर) को ट्रैक पर ट्रेन चलाने से पहले इसका ट्रायल शुरू किया गया.
3 सितंबर को हुआ था भू-धंसान
2 सितंबर को हुए भू-धंसान के बाद भारतीय रेलवे ने मरम्मत का काम तेजी से शुरू करवाया. अलग-अलग शिफ्ट में काम पर मजदूरों को लगाया गया. इंजीनियरों के साथ-साथ सीनियर ऑफिसर्स की निगरानी में काम चला. आखिरकार ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया है. ट्रैक पर ट्रेन चलाने से पहले ट्रायल किया जा रहा है.
इंजीनियरों और श्रमिकों की टीम कर रही काम
पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि जरूरी ट्रायल के बाद ट्रैक पर ट्रेनों को चलाने की इजाजत दी जायेगी. अभी इस पटरी पर ट्रायल इंजन चलाया जा रहा है. इंजीनियरों की टीम लगातार आधुनिक मशीनों से कार्य कर रही है.
ये भी पढ़ें: Farakka : फरक्का में ट्रैफिक जाम, 12 घंटे से अधिक समय से खड़ी हैं हजारों गाड़ियां
रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की लगातार दी जा रही सूचना
यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे की ओर से समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है. रेलवे स्टेशनों पर यह भी जानकारी दी जा रही है कि किन ट्रेनों को रद्द किया गया है और किन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किये गये हैं. स्टेशनों पर लगे एलईडी बोर्ड पर भी इसकी सूचना प्रसारित की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Farakka Rail Line: 24 घंटे के अंदर फरक्का में एक और तबाही के आसार, ट्रेन चलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं
