अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणाएं- कोलकाता में दौड़ेंगी नयी पीढ़ी की 60 ट्रेनें, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक चलेगी बुलेट ट्रेन

Rail Minister Ashwini Vaishnaw Bengal Visit: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो के लिए अगले 5 वर्षों में 60 नयी पीढ़ी की ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है. साथ ही सिलीगुड़ी से दिल्ली के लिए बुलेट ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया.

Rail Minister Ashwini Vaishnaw Bengal Visit: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कोलकाता मेट्रो के संपूर्ण कायाकल्प से लेकर रेलवे के विस्तार पर कई बड़ी घोषणाएं कीं. राज्य सचिवालय नबान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ एक हाई-प्रोफाइल समीक्षा बैठक के बाद रेल मंत्री ने कहा कि अगले 5 वर्षों के भीतर कोलकाता मेट्रो नेटवर्क में अत्याधुनिक और नयी पीढ़ी (Next-Generation) की 60 नयी ट्रेनें शामिल की जायेंगी. कोलकाता मेट्रो को इंटरनेशनल लेवल का बनाया जायेगा.

रेल मंत्री ने पेश किये विकास के आंकड़े

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछली सरकारों की सुस्त रफ्तार पर तीखा हमला बोला और आंकड़ों के जरिये मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं. रेल मंत्री ने बताया कि कोलकाता मेट्रो नेटवर्क के केवल 28 किलोमीटर हिस्से का निर्माण करने में पुरानी व्यवस्था को 42 साल लग गये थे. वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बंगाल में विकास की गति कई गुना बढ़ी. अब तक 45 किलोमीटर लंबी नयी मेट्रो लाइन नेटवर्क में सफलतापूर्वक जोड़ी जा चुकी है.

डबल इंजन से मिलेगी ताकत

रेल मंत्री ने उम्मीद जतायी कि राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार (केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार) बनने के बाद पश्चिम बंगाल की सभी लंबित रेलवे परियोजनाओं को एक अभूतपूर्व और नयी गति मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता मेट्रो पर बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने लगायी फटकार, कहा- विकास का राजनीतिकरण न करें

Rail Minister Ashwini Vaishnaw Bengal Visit: सिलीगुड़ी से दिल्ली तक चलेगी बुलेट ट्रेन

रेल मंत्री ने खुलासा किया कि दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन (High-Speed Bullet Train) सेवाओं का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहरों के बीच यात्रा के समय में भारी कमी लाना है. हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर जैसे ही पूरी तरह तैयार होगा, सिलीगुड़ी से नयी दिल्ली की दूरी मात्र 6 घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे उत्तर बंगाल के व्यापार और पर्यटन को एक नया पंख मिलेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता मेट्रो का कायाकल्प करेंगे : वैष्णव

अश्विनी वैष्णव ने अपने आज के जमीनी अनुभव को साझा करते हुए कहा- आज मैंने खुद कोलकाता मेट्रो में आम यात्रियों के साथ यात्रा की है. हमने यात्रियों की जरूरतों को समझा है और मैं बंगाल की जनता को भरोसा देता हूं कि हम कोलकाता मेट्रो का कायाकल्प कर देंगे. 60 नयी ट्रेनों के आने से यात्रियों को न केवल भीड़भाड़ से राहत मिलेगी, बल्कि सफर में सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता मेट्रो के रबींद्र सरोवर स्टेशन पर बड़ा हादसा, रेलवे ट्रेक पर कूदा आदमी

Viral Video : कोलकाता मेट्रो में महिला ने किया हंगामा कहा, ‘बांग्लादेश में नहीं है, हिंदी में बात करो’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >