अभिषेक बनर्जी से 11 घंटे तक चली पूछताछ, सीजीओ परिसर से बाहर आते ही बतायी ये बात

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी से ईडी ने 11 घंटे तक पूछताछ की है. सीजीओ परिसर के बाहर ओकर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुझे अब तक 10-12 बार बुलाया है. मैंने उनकी मदद की है, अगर वे मुझे फिर से बुलाते हैं और मेरा कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं है, तो मैं आऊंगा.

Abhishek Banerjee: कोलकाता: प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी से लंबी पूछताछ हुई. सोमवार को ईडी के अधिकारियों ने सीजीओ परिसर में उनसे 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. अभिषेक रात 10:02 बजे सीजीओ परिसर से बाहर आए और उन्होंने वहीं खड़े होकर कहा कि अगर उन्हें दोबारा बुलाया गया तो वे जांच में मदद करने के लिए मौजूद रहेंगे. साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा.

नाश्ता और लंच के अलावा लगातार चली पूछताछ

अभिषेक सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे सीजीओ परिसर पहुंचे थे. ईडी सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े नेता को दोपहर के भोजन और शाम के नाश्ते के लिए कुछ समय दिया गया. बाकी समय उनसे पूछताछ की गई. पता चला है कि आज की पूछताछ के बाद फिलहाल उन्हें तलब नहीं किया गया है. पूछताछ के दौरान उनका बयान दर्ज किया गया. जानकारी मिली है कि फिलहाल इन बयानों की जांच की जाएगी. इसके बाद ही ईडी आगे की कार्रवाई करेगी.

पूछताछ के बाद अभिषेक राहत में दिखे

रात 10 बजे के बाद अभिषेक सीजीओ परिसर से निकले. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा- मुझे इस मामले में आखिरी बार नवंबर 2023 में बुलाया गया था. उससे पहले भी मुझे बुलाया जा चुका है. कुल मिलाकर, केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने मुझसे 10-12 बार पूछताछ की है. मैंने अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव सहयोग किया है. अभिषेक ने आज यह भी कहा कि अगर ईडी उन्हें भविष्य में फिर से तलब करती है तो वह हाजिर होंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा-मैं इस बात पर चर्चा नहीं करूंगा कि राजनीतिक दबाव है या नहीं, क्योंकि भाजपा के बारे में जितना कम कहा जाए, उतना ही अच्छा है. अभिषेक ने कहा कि पिछले एक महीने से विपक्ष को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को बांटने का खेल खेला जा रहा है. अभिषेक द्वारा भाजपा के खिलाफ पार्टी तोड़ने के प्रयास के संबंध में भाजपा विधायक सजल घोष ने कहा- भाजपा पार्टी को कहां तोड़ रही है. वे दोनों कांग्रेस में गए थे. कांग्रेस में जगह मिले बिना ही वापस लौट आए.

Also Read: इडी दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में होगी पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >