टेंगरा कांड : प्रसून ने जुर्म कबूल करने काे मजिस्ट्रेट के समक्ष किया आवेदन

टेंगरा में अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के आरोपी प्रसून दे को गुरुवार को सियालदह कोर्ट में पेश किया गया.

भेजा गया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

संवाददाता, कोलकाता

टेंगरा में अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के आरोपी प्रसून दे को गुरुवार को सियालदह कोर्ट में पेश किया गया. इस दिन सुनवाई के दौरान आरोपी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना जुर्म कबूल करने का आवेदन किया. सूत्रों के अनुसार, सरकारी वकील ने दे को न्यायिक हिरासत में भेजने का आवेदन करते हुए कहा कि आरोपी अपना जुर्म मजिस्ट्रेट के समक्ष कबूलना चाहते हैं. इसके बाद न्यायाधीश ने दे से पूछा कि क्या वह ऐसा करना चाहता है, तो उसने ‘हां’ कहकर हामी भरी. इसके बाद न्यायाधीश ने आरोपी से पूछा कि उसे अदालत में कुछ कहना है, जिसपर उसने सिर हिलाते हुए ‘नहीं’ कहा. न्यायाधीश ने दे से पूछा कि उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में कुछ परेशानी हुई थी? तब भी उसने ‘नहीं’ कहा.

इसके बाद न्यायाधीश ने आरोपी से कहा कि सरकारी वकील ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आवेदन किया है, तब दे ने कहा कि वह मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना जुर्म व दोष स्वीकार करना चाहता है. आरोपी के मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना जुर्म व दोष कबूलने के लिए कुछ कानूनी प्रक्रिया है. न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी को संशोधनागार में उसकी इच्छा पर विचार करने का दो दिनों का समय मिलेगा. सुनवाई में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >